अदाणी की कंपनियों के शेयर 13 प्रतिशत तक लुढ़के
अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में शुक्रवार को 13 प्रतिशत तक की गिरावट आई। अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग द्वारा गौतम और सागर अदाणी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोपों की वजह से यह गिरावट हुई। अदाणी समूह ने आरोपों को निराधार बताया और सभी कानूनों का पालन करने का दावा किया।

टीसी.. कंपनी गिरावट अदाणी एंटरप्राइजेज -9.38 प्रतिशत, अदाणी पावर -8.84 प्रतिशत अदाणी पोर्ट्स -7.81 प्रतिशत अदाणी टोटल गैस -7.55 प्रतिशत अदाणी ग्रीन एनर्जी -13.20 प्रतिशत अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस -10.57 प्रतिशत अंबुजा सीमेंट -5.98 प्रतिशत सांघी इंडस्ट्रीज -5.96 प्रतिशत एनडीटीवी -5.31 प्रतिशत एसीसी -2.76 प्रतिशत नई दिल्ली, एजेंसी। अदाणी समूह की कंपनियों के शेयर में शुक्रवार को 13 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग के कथित धोखाधड़ी और 26.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर के रिश्वत मामले में गौतम अदाणी और सागर अदाणी को समन जारी करने के लिए अदालत से मंजूरी मांगने की खबरों के बाद समूह की कंपनियों के शेयर में गिरावट आई।
खबरों के मुताबिक, अमेरिकी एसईसी ने न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन स्थित एक अदालत को बताया कि समन भेजने में भारतीय अधिकारियों से सहायता प्राप्त करने में वह असमर्थ रहा है। इसके बाद, नियामक ने गौतम अदाणी और सागर अदाणी को ईमेल के माध्यम से नोटिस भेजने की अनुमति मांगी है। नवंबर 2024 में यह मुकदमा दायर किया गया था, जिसमें गौतम अदाणी और सागर अदाणी पर अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड से संबंधित झूठे एवं भ्रामक दावे करके अमेरिकी प्रतिभूति कानूनों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। अदाणी समूह ने हालांकि आरोपों को खारिज किया और कहा कि अमेरिकी अभियोजकों के आरोप निराधार हैं और समूह सभी कानूनों का अनुपालन करता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


