अदाणी ग्रीन एनर्जी को केयरएज ने दी सर्वोच्च रेटिंग

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

अदाणी समूह की नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड को केयर ईएसजी रेटिंग्स से 87.3 स्कोर के साथ शीर्ष रेटिंग मिली है। यह रेटिंग कंपनी की नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में टिकाऊ तरीकों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह आकलन ईएसजी से जुड़े जोखिमों और अवसरों के व्यापक विश्लेषण पर आधारित है।

अदाणी ग्रीन एनर्जी को केयरएज ने दी सर्वोच्च रेटिंग

नई दिल्ली। अदाणी समूह की नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड को केयर ईएसजी रेटिंग्स से 87.3 स्कोर के साथ शीर्ष रेटिंग मिली है, जो इस एजेंसी द्वारा आंकी गई भारतीय कंपनियों में सर्वोच्च स्तर है। रेटिंग एजेंसी ने एक बयान में कहा कि 'केयरएज-ईएसजी 1प्लस' की रेटिंग नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में टिकाऊ तौर-तरीकों के प्रति कंपनी की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह आकलन पर्यावरण, सामाजिक और प्रशासन (ईएसजी) से जुड़े जोखिमों और अवसरों के व्यापक विश्लेषण पर आधारित है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।