‘यूजीसी नियमों पर आंदोलन को किया जा रहा बदनाम’
नई दिल्ली में कार्यकर्ताओं के एक समूह ने यूजीसी नियम लागू करवाने के आंदोलन को बदनाम करने का आरोप लगाया। ऑल इंडिया फोरम फॉर इक्विटी ने कहा कि नियमों के खिलाफ भारी विरोध के बावजूद, 100 से अधिक केंद्रों पर वंचित अधिकार दिवस मनाया जाएगा। कई राज्यों में सम्मेलन और अभियान 24 फरवरी तक जारी रहेगा।

नई दिल्ली, एजेंसी। कार्यकर्ताओं के एक समूह ने यूजीसी नियम लागू करवाने की मांग पर जारी आंदोलन को बदनाम करने का आरोप लगाया। सोमवार को ऑल इंडिया फोरम फॉर इक्विटी ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इतिहासकार इरफान हबीब, प्रोफेसर अपूर्वानंद ने कहा कि यूजीसी नियमों को लेकर भारी विरोध और आंदोलनकारियों पर ‘हमलों’ के बावजूद सौ से अधिक केंद्रों पर अखिल भारतीय वंचित अधिकार दिवस का आह्वान किया गया। कहा कि 24 फरवरी तक कई राज्यों में सम्मेलन होंगे और देशभर में अभियान जारी रहेगा। इस दौरान वामपंथी छात्र संगठनों आईसा, एसएफआई, डीएसएफ ने आंदोलन को लेकर एकजुटता दिखाई।
प्रोफेसर हेमलता महिश्वर, अनिल चमड़िया अनीता भारती आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



