Delhi News: बंगाल में चुनाव बाद हिंसा की आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Delhi News: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल में 2021 में चुनाव बाद हुई हिंसा के दौरान हत्या के एक मामले में मंगलवार को एक घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया।

Delhi News: बंगाल में चुनाव बाद हिंसा की आरोपी गिरफ्तार

Delhi News: कोलकाता, एजेंसी। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल में 2021 में चुनाव बाद हुई हिंसा के दौरान हत्या के एक मामले में मंगलवार को एक घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया। अधिकारी के अनुसार, सह-आरोपी संजय मिस्त्री की पत्नी झरना मिस्त्री को दक्षिण 24 परगना जिले के संतोषपुर स्थित घोषपाड़ा से गिरफ्तार किया गया। सीबीआई ने बताया कि झरना 2021 में मामला दर्ज होने के बाद से फरार थी और उसने न तो जांच में सहयोग किया था और न ही मुकदमे की प्रक्रिया में शामिल हुई थी। एजेंसी ने उसकी गिरफ्तारी की सूचना देने पर 50 हजार रुपये के नकद इनाम की घोषणा की थी।

सीबीआई ने कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद यह मामला दर्ज किया था।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsनई दिल्लीDelhi News: बंगाल में चुनाव बाद हिंसा की आरोपी गिरफ्तार