खेल : अभिषेक के खेलने पर संशय, बुमराह ने किया अभ्यास
अभिषेक के खेलने पर संशय, बुमराह ने किया अभ्यास नई दिल्ली, एजेंसी। भारत के

अभिषेक के खेलने पर संशय, बुमराह ने किया अभ्यास नई दिल्ली, एजेंसी। भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पेट की समस्या से उबर रहे हैं। इसी वजह से उन्होंने नामीबिया के खिलाफ गुरुवार को यहां खेले जाने वाले मैच से पहले टीम के अभ्यास सत्र में भाग नहीं लिया। उनकी उपलब्धता पर संकट के बादल है तो वहीं वॉशिंगटन सुंदर का टीम से जुड़ना राहत की बात है। भारतीय टीम के सहायक कोच रेयान टेन डेशकोटे ने अभ्यास सत्र के दौरान मंगलवार को कहा, वॉशिंगटन सुंदर कल टीम से जुड़ गए हैं। अभिषेक को अभी पेट से जुड़ी कुछ परेशानी है, लेकिन उम्मीद है कि कुछ दिनों में वह मैच के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।
सूर्या को बोल्ड किया : इस बीच तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर राहत भरी खबर मिली। वह पूरी तरह फिट नजर आए। उन्होंने शुरुआत में हल्की दौड़ लगाई और फिर कप्तान सूर्यकुमार यादव को पूरी रफ्तार से गेंदबाजी की। बुमराह ने इस दौरान भारतीय कप्तान को अपनी रफ्तार से चकमा देते हुए बोल्ड भी किया। डेशकोटे ने कहा, बुमराह ने 10 दिन तक गेंदबाजी नहीं की थी, लेकिन अब वह काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं और उनका मूवमेंट अच्छा है। अभ्यास सत्र के दौरान सूर्यकुमार और तिलक वर्मा पूरी तरह नियंत्रण में नजर आए। दोनों ने ‘मिस्ट्री स्पिनर’ वरुण चक्रवर्ती को सहजता से खेला। तिलक ने इस दौरान लगभग 100 मीटर लंबा छक्का भी लगाया। सुंदर की वापसी : चोट से वापसी कर रहे ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर संभल कर क्षेत्ररक्षण अभ्यास करते हुए दिखे। उन्हें मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ लंबी बातचीत करते देखा गया। वाशिंगटन ने बाद में तिलक वर्मा को गेंदबाजी भी की। अभिषेक बीमारी से उबर रहे हैं, वॉशिंगटन धीरे-धीरे वापसी की ओर हैं और बुमराह के लय में लौटने के साथ भारतीय टीम प्रबंधन के सामने मैच से पहले कुछ अहम चयन फैसले लेने की चुनौती होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


