अभिषेक बनर्जी ने मुझे जेल भिजवाया : अनुब्रत मंडल
तृणमूल कांग्रेस के नेता अनुब्रत मंडल ने अभिषेक बनर्जी पर आरोप लगाया कि वह मवेशी तस्करी मामले में उनकी गिरफ्तारी के लिए जिम्मेदार हैं। मंडल ने ममता बनर्जी को जेल से बचाने के लिए सलाह दी थी। ममता ने समर्थकों को धमकाने का आरोप लगाया है।

खबर का बॉक्स अपडेट किया गया है। कोलकाता, एजेंसी। तृणमूल कांग्रेस के नेता अनुब्रत मंडल ने अभिषेक बनर्जी पर निशाना साधते हुए बुधवार आरोप लगाया कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने मवेशी तस्करी मामले में हुई उनकी गिरफ्तारी और जेल जाने के लिए जिम्मेदार थे। तृणमूल के वरिष्ठ विधायक मदन मित्रा के विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट में औपचारिक रूप से शामिल होने के बाद मंडल ने यह बयान दिया। मंडल पहले से ही बागी गुट का हिस्सा हैं। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में तृणमूल की करारी हार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने उन्हें चार बार फोन किया था। मंडल ने कहा कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को सलाह दी थी कि दिखावे पर नहीं, हकीकत पर भरोसा कीजिए और अभिषेक को पार्टी के नेतृत्व से हटा दीजिए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
ममता ने दिखाए तीखे तेवर
पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीखे तेवर दिखाए हैं। उन्होंने भाजपा पर केंद्रीय जांच एजेंसियों और पुलिस का इस्तेमाल कर नेताओं से दल बदलवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विधायक मित्रा के परिवार को धमकी मिल रही थी। इस संबंध में मित्रा ने उन्हें जानकारी दी थी। इसके साथ ही ममता ने कहा कि उनके विरोधी उन्हें मरते देखना चाहते हैं। वे चाहते थे कि मुझे दिल का दौरा पड़े, लेकिन मैं तब तक जिंदा रहूंगी, जब तक उनका अंत नहीं देख लेती। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो वह पार्टी को फिर खड़ा करेंगी।
FAQs संबंधित जानकारी
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


