खेल : ईटीपीएल में धौनी को देखना चाहते हैं जूनियर बच्चन

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

ईटीपीएल में धौनी को देखना चाहते हैं जूनियर बच्चन नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से

खेल : ईटीपीएल में धौनी को देखना चाहते हैं जूनियर बच्चन

ईटीपीएल में धौनी को देखना चाहते हैं जूनियर बच्चन नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के छह साल बाद भी महेंद्र सिंह धौनी का करिश्मा कायम है। अभिनेता तथा यूरोपीय टी-20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) के सह संस्थापक अभिषेक बच्चन इस लीग में भविष्य में ‘कैप्टन कूल’ को देखना चाहते हैं। उन्होंने डबलिन से फोन पर कहा, अगर आपका खेल बेहतरीन है तो लोग देखने आएंगे। मौजूदा भारतीय क्रिकेटर ईटीपीएल का हिस्सा होते तो हमें खुशी होती लेकिन बीसीसीआई के अनुबंध के तहत उन्हें आईपीएल के बाहर खेलने की अनुमति नहीं है। हमें उनकी कमी खलेगी। बीसीसीआई के नियमों के तहत सभी तरह के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास ले चुके भारतीय पुरुष क्रिकेटर ही विदेश में टी-20 लीग खेल सकते हैं।

यह लीग 26 अगस्त से 20 सितंबर तक होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।