AAP Women Protest Against BJP Leader Pravesh Verma for Alleged Bribery प्रवेश वर्मा के खिलाफ दूसरे दिन आप महिला विंग का प्रदर्शन, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsAAP Women Protest Against BJP Leader Pravesh Verma for Alleged Bribery

प्रवेश वर्मा के खिलाफ दूसरे दिन आप महिला विंग का प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी की महिला विंग ने भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के घर के बाहर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि वर्मा केवल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं को पैसे बांट रहे हैं। प्रदर्शनकारी...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 29 Dec 2024 06:08 PM
share Share
Follow Us on
प्रवेश वर्मा के खिलाफ दूसरे दिन आप महिला विंग का प्रदर्शन

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। आम आदमी पार्टी की महिला विंग ने रविवार को एक बार फिर भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के घर के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने महिला मतदाताओं को पैसे बांटने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता के खिलाफ विरोध जताया। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से आई महिलाओं ने कहा कि प्रवेश वर्मा द्वारा केवल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं को पैसे बांटना गलत है। एक महिला कार्यकर्ता ने कहा कि वह करावल नगर से आई हैं। उन्हें पता चला कि प्रवेश वर्मा महिलाओं को 1100 रुपये दे रहे हैं। इसलिए दिल्ली के कोने-कोने से महिलाएं रुपये लेने के लिए पहुंची हैं। उन्होंने सवाल पूछा कि प्रवेश वर्मा सिर्फ नई दिल्ली में पैसे क्यों बांट रहे हैं। उन्हें पूरी दिल्ली में महिलाओं को पैसे देने चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।