Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsAAP Protests Against India-Pakistan Cricket Match Burns Effigy of Pakistani Players
आप ने भारत-पाक क्रिकेट मैच का विरोध किया

आप ने भारत-पाक क्रिकेट मैच का विरोध किया

संक्षेप:

सौरभ ने एक पाकिस्तानी खिलाड़ी द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए कथित आपत्तिजनक पोस्टर दिखाया

Sep 13, 2025 08:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

- आप कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों का पुतला फूंका नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। आप नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार राष्ट्रीय भावनाओं के विपरीत जाकर इस मैच की अनुमति दे रही है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाया कि जब पूरा देश इस मैच का विरोध कर रहा है तो आखिर सरकार इसे करवाने पर क्यों अड़ी है। मनीष सिसोदिया और अन्य नेताओं ने भी कड़ी आपत्ति जताई। शनिवार को पार्टी मुख्यालय पर आप कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों का पुतला फूंका और विरोध प्रदर्शन किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले क्रिकेट मैच का आप पूरी तरह से बहिष्कार करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह वही पाकिस्तान है जिसने कश्मीर में घुसपैठ कर दर्जनों भारतीयों की हत्या कराई और देश को आहत किया। सौरभ ने एक पाकिस्तानी खिलाड़ी द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए कथित आपत्तिजनक पोस्टर को भी दिखाया। उन्होंने चेतावनी दी कि जो बार या क्लब इस मैच का प्रसारण करेंगे, आप उनका भी विरोध करेगी। वहीं, बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने कहा कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भारतीय महिलाओं का अपमान करने वाली तस्वीरें डालीं। ऐसे देश से क्रिकेट खेलना शहीदों का अपमान है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस मैच को रद्द करने की मांग की।