Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsAAP Protests Against BJP Congress and SAD Leaders Over Alleged Fake Video Scandal in Punjab
पंजाब में भाजपा-कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल नेताओं के घरों पर आप का प्रदर्शन

पंजाब में भाजपा-कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल नेताओं के घरों पर आप का प्रदर्शन

संक्षेप:

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में भाजपा, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के नेताओं के घरों के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का कारण दिल्ली की नेता प्रतिपक्ष आतिशी के कथित छेड़छाड़ वाले वीडियो का मामला था। आप ने विपक्षी दलों पर राजनीतिक लाभ के लिए गलत वीडियो बनाने का आरोप लगाया है।

Jan 10, 2026 09:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

चंडीगढ़, एजेंसी। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में भाजपा, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) नेताओं के घरों के आगे प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ता दिल्ली की नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सीएम आतिशी के कथित छेड़छाड़ वाले वीडियो मामले में विरोध जता रहे थे। आरोप था कि विपक्षी दलों ने राजनीतिक लाभ के लिए गलत वीडियो बनाकर वायरल किया। शनिवार को बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता पठानकोट में भाजपा नेता अश्विनी शर्मा, जालंधर कैंटोनमेंट में कांग्रेस नेता परगट सिंह, लंबी में शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और भोलाथ में कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा के घर के बाहर जुटे। आप कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जालंधर में प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए पंजाब के मंत्री मोहिंदर भगत ने आरोप लगाया कि तीनों विपक्षी दल विकास और गवर्नेंस के मुद्दों पर भगवंत मान सरकार को चुनौती देने में नाकाम रहे हैं। इसके चलते गलत वीडियो जारी कर झूठा प्रचार कर रहे हैं, ताकि जनता को गुमराह किया जा सके। उधर, पार्टी के पंजाब प्रभारी और दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक्स पर लिखा कि राजनीतिक हितों के लिए फर्जी वीडियो बनाकर जारी किया गया। यह गुरु साहिब का अपमान है। कहा कि ऐसा करने वाले कड़ी कार्रवाई के हकदार हैं।