ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीमेट्रो स्टेशन का घेराव करेगी आम आदमी पार्टी

मेट्रो स्टेशन का घेराव करेगी आम आदमी पार्टी

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददातासरकार के स्तर पर विरोधकरने के बाद अब आम आदमी पार्टी प्रदर्शन कर मेट्रो किराए में वृद्धि का विरोध करेगी। आज से आम आदमी पार्टी अलग-अलग मेट्रो स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन करेगी।...

मेट्रो स्टेशन का घेराव करेगी आम आदमी पार्टी
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 10 Oct 2017 11:25 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता

सरकार के स्तर पर विरोधकरने के बाद अब आम आदमी पार्टी प्रदर्शन कर मेट्रो किराए में वृद्धि का विरोध करेगी। आज से आम आदमी पार्टी अलग-अलग मेट्रो स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन करेगी। इसके बात 13 अक्टूबर को शहरी विकास मंत्रालय पर बड़े प्रदर्शन की तैयारी है। पार्टी मेट्रो किराए में वृद्धि को बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी कर रही है।

दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने बताया कि मेट्रो किराया वृद्धि का विरोध किया जाएगा। आम आदमी पार्टी इसे लेकर विरोध प्रदर्शन करेगी। यह आज से शुरू हो जाएगा। आज शाम चार बजे मेट्रो स्टेशन पर आम आदमी पार्टी विरोध प्रदर्शन करेगी। सूत्रों के अनुसार पार्टी नेताओं को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। मेट्रो में 25 लाख से ज्यादा यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं और आम आदमी पार्टी इसे बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी में है। 13 अक्टूबर को दोपहर दो बजे केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय पर बड़े प्रदर्शन की तैयारी शुरू हो गई है। पार्टीनेता दिलीप पांडे ने भी इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार आधा घाटा उठाने को तैयार है। इसके बाद भी केंद्र सरकार मेट्रो का किराय बढ़ाना चाहती है। आम आदमी पार्टी नेताओं का आरोप है कि बेवजह किराया बढ़ाकर कैब संचालकों को मदद पहुंचाई जा रही है।

ट्विटर पर रही चर्चा

आम आदमी पार्टी के नेताओं और मंत्रियों ने ट्विटर पर जमकर किराया वृद्धि का विरोध किया। पार्टी नेता गोपाल राय, आशुतोष, अतिशी के साथ सरकार के सभी मत्री भी लगातार विरोध करते रहे। अलग-अलग स्टेशनों के बीच किराए में आए अंतर को भी दर्शाया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें