Delhi News: आप विधायक ने डीएसजीएमसी को भेजा खुला पत्र, पूछे सवाल

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Delhi News: आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह ने गुरुद्वारा बंगला साहिब में पुलिस के प्रवेश को ‘गुरु घर’ का अपमान बताया है। उन्होंने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्यों को खुला पत्र लिखकर दस सवालों के जवाब मांगे। इनमें पुलिस के जूते और डंडों के साथ प्रवेश, समिति की पूर्व अनुमति तथा प्रतिबंध के बावजूद कथित नफरत फैलाने वाले कार्यक्रमों में सदस्यों की भागीदारी शामिल है।

Delhi News:  आप विधायक ने डीएसजीएमसी को भेजा खुला पत्र, पूछे सवाल

Delhi News: नई दिल्ली, प्र.स। आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह ने गुरुद्वारा बंगला साहिब में ‘गुरु घर’ के अपमान का आरोप लगाया है। उन्होंने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (डीएसजीएमसी) के सभी सदस्यों को खुला पत्र लिखा है। सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि इस पत्र में कमेटी से 10 सवालों का जवाब देने की मांग की है। उन्होंने पूछा है कि क्या पुलिस का जूते पहने, हाथों में डंडे लेकर गुरु घर में घुसना सही है। दिल्ली पुलिस ने गुरुद्वारा साहिब में घुसने से पहले डीएसजीएमसी से पूर्व अनुमति ली थी या नहीं। उन्होंने पूछा कि अकाल तख्त से प्रतिबंध के बावजूद जाति-धर्म के नाम पर नफरत फैलाने वाले कार्यक्रमों में समिति के सदस्य कैसे शामिल हो रहे हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsनई दिल्लीDelhi News: आप विधायक ने डीएसजीएमसी को भेजा खुला पत्र, पूछे सवाल