Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsAAP Claims Delhi s Transport System in Crisis as Passengers Face Bus Shortages
संपादित---दिल्ली में चरमरा गई परिवहन व्यवस्था: आप

संपादित---दिल्ली में चरमरा गई परिवहन व्यवस्था: आप

संक्षेप: नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में परिवहन व्यवस्था चरमरा

Tue, 4 Nov 2025 07:41 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में परिवहन व्यवस्था चरमरा जाने का दावा किया है। पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मंडी हाउस और चिराग दिल्ली बस स्टॉप पर बड़ी संख्या में यात्री अलग-अलग रूटों की बसों का इंतजार करते मिले। उन्होंने दिल्ली सरकार पर बदइंतजामी का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता इससे नाराज है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बीते अप्रैल में दिल्ली सरकार ने राजधानी की सड़कों से क्लस्टर बसें हटा दीं। इसके बाद से पूरी दिल्ली में बसों की कमी हो गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में डीटीसी बसों का भी बुरा हाल है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रूट संख्या 423 और 419 नंबर की बसें दिल्ली की लाइफलाइन हैं। ये बसें खानपुर से अंबेडकर नगर होते हुए मोरी गेट, पुरानी दिल्ली तक जाती हैं। अधिकांश लोग इन्हीं बसों की शिकायत कर रहे हैं। इसी तरह, यमुना पार के इलाके में जाने वाली बसों की कमी है। छह सौ से ज्यादा बसें बेड़े में जुड़ी : भाजपा नई दिल्ली, प्रसं.। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली सरकार लगातार परिवहन व्यवस्था सुधारने पर काम कर रही है। नई बसों को डीटीसी के बेड़े में जोड़ा जा रहा है और बसों के रूट की समीक्षा कर बस उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। सचदेवा ने कहा कि मात्र आठ माह में भाजपा सरकार ने छह सौ से ज्यादा बसें डीटीसी में जोड़ी हैं। 2800 नई बसों का ऑर्डर दिया गया है। ये बसें अगले साल आ जाएंगी। पुरानी आप सरकार ने दस वर्ष में एक भी बस नहीं जोड़ी। आप सरकार ने बस खरीदने में लापरवाही बरती है। अब इस मामले पर आप नेता नाटक कर रहे हैं।