सत्ता संग्राम : पंजाब उपचुनाव: आप ने सभी चार सीट पर उम्मीदवार उतारे

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब की चार विधानसभा सीटों के लिए 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की। हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों, ईशान चब्बेवाल, हरिंदर सिंह धालीवाल और गुरदीप सिंह...

सत्ता संग्राम : पंजाब उपचुनाव: आप ने सभी चार सीट पर उम्मीदवार उतारे

चंडीगढ़, एजेंसी। आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब की चार विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए रविवार को उम्मीदवारों की सूची जारी की। आप ने उम्मीदवारों की यह सूची ‘एक्स पर साझा की। उपचुनाव के लिए मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। आप ने हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों को गिद्दड़बाहा से मैदान में उतारा है। वह अगस्त में शिरोमणि अकाली दल छोड़कर आप में शामिल हुए थे। होशियारपुर से पार्टी सांसद राज कुमार चब्बेवाल के बेटे ईशान चब्बेवाल को चब्बेवाल (आरक्षित) सीट से उम्मीदवार बनाया है। हरिंदर सिंह धालीवाल बरनाला सीट से और गुरदीप सिंह रंधावा डेरा बाबा नानक सीट से पार्टी के उम्मीदवार हैं।

चार विधानसभा सीट पर उपचुनाव की जरूरत इन सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायकों के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने की वजह से पड़ी है। गिद्दड़बाहा से कांग्रेस विधायक अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने लुधियाना लोकसभा सीट से जीत दर्ज की थी। कांग्रेस से आप में शामिल हुए पूर्व विधायक राज कुमार चब्बेवाल होशियारपुर से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। डेरा बाबा नानक से कांग्रेस विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा गुरदासपुर संसदीय सीट से निर्वाचित हुए और बरनाला से आप विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर संगरूर लोकसभा सीट से निर्वाचित हुए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।