कूड़े के निस्तारण में भ्रष्टाचार कर रही सरकार : आप

कूड़े के निस्तारण में भ्रष्टाचार कर रही सरकार : आप

संक्षेप:

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की गाजीपुर लैंडफिल साइट पर कंस्ट्रक्शन के मलबे की अवैध डालने का आरोप लगाया है। विधायक कुलदीप कुमार का कहना है कि यहां कूड़ा उठाने के बजाय प्राइवेट कंपनी को मलबा डालने की अनुमति दी जा रही है। पार्टी ने इस भ्रष्टाचार की जांच की मांग की है।

Dec 11, 2025 07:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की लैंडफिल साइट पर कूड़े की बजाय कंस्ट्रक्शन का मलबा डालकर भ्रष्टाचार किए जाने का आरोप लगाया है। कोंडली से आप विधायक कुलदीप कुमार गुरुवार को गाजीपुर लैंडफिल साइट पर पहुंचे। उनका कहना है कि यहां कूड़े की बजाय प्राइवेट कंपनी कंस्ट्रक्शन मलबा डाल रही है और वजन के हिसाब से एमसीडी से करोड़ों रुपये ले रही है। उन्होंने एमसीडी अफसरों पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया। इस मामले में ‘आप’ के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा पार्षद ने खुद भी एमसीडी में हो रहे इस भ्रष्टाचार का स्टैंडिंग कमेटी में खुलासा किया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि इस भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए जानबूझ कर दूसरे विभागों से एमसीडी में प्रतिनियुक्ति पर डीसी तैनात किए गए हैं, ताकि उनकी कोई जवाबदेही न हो। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली की सड़कों पर कूड़ा पड़ा है, मगर मलबा तोलकर प्राइवेट कंपनी को पेमेंट की जा रही है। कूड़ा नहीं उठ रहा, मगर कूड़ा उठाने वाली कंपनी करोड़ों रुपये की पेमेंट एमसीडी से ले रही है। विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि गाजीपुर मुर्गा मंडी से कोंडली पुल की तरफ जाने वाली सड़क पर मलबा पड़ा है। पार्टी ने इस भ्रष्टाचार की तत्काल जांच की मांग की है।