Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsAAP Accuses Delhi Government of Polluting Yamuna with Chemicals
संपादित---यमुना में केमिकल छिड़कने लगी दिल्ली सरकार: आप

संपादित---यमुना में केमिकल छिड़कने लगी दिल्ली सरकार: आप

संक्षेप:

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर यमुना में केमिकल

Oct 24, 2025 08:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर यमुना में केमिकल डाले जाने पर दिल्ली सरकार को घेरा है। आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने ‘एक्स’ प्लेटफार्म पर दो वीडियो भी साझा किए, जिसमें से एक में झाग दिखाई दे रहा हैं और दूसरे में केमिकल का छिड़काव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार अब वही केमिकल यमुना में डाल रही है, जिसे विपक्ष में रहते हुए भाजपा ने जहर बताया था। दरअसल, शुक्रवार को सुबह करीब सात बजे सौरभ भारद्वाज ने कालिंदी कुंज के पास का यमुना के पानी में तैर रहे सफेद झाग का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया और कहा कि अब सरकार के अंदर खलबली मचेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

झाग खत्म करने के लिए फिर केमिकल का छिड़काव किया जाएगा। दिल्ली सरकार ने आनन-फानन में कई नावों को यमुना में उतार दिया और डिफोमिंग एजेंट केमिकल का छिड़काव शुरू कर दिया। सौरभ भारद्वाज ने सुबह करीब 11 बजे यमुना में झाग को खत्म करने के लिए कई नावों के जरिए केमिकल का छिड़काव करने का दूसरा वीडियो भी सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर साझा किया और तंज कसा। उन्होंने कहा कि झाग हटाने से यमुना का प्रदूषण नहीं हटेगा।