भाजपा विधायकों पर कार्रवाई हो : आप

Jan 08, 2026 08:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर नेता प्रतिपक्ष आतिशी के वीडियो को एडिट करके बदनाम करने का आरोप लगाया है। मुकेश अहलावत ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्ली में प्रदूषण पर चर्चा से बचने के लिए यह वीडियो प्रसारित किया और गुरुओं का अपमान किया है।

भाजपा विधायकों पर कार्रवाई हो : आप

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। आम आदमी पार्टी ने भाजपा विधायकों पर नेता प्रतिपक्ष आतिशी के वीडियो को एडिट करके प्रसारित करने का आरोप लगाया है। गुरु तेग बहादुर के नाम का इस्तेमाल करके फर्जी वीडियो प्रसारित करने को लेकर दिल्ली विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष मुकेश अहलावत ने गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है। उन्होंने वीडियो प्रसारित करने वाले मंत्री कपिल मिश्रा समेत अन्य विधायकों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्ली के प्रदूषण पर सदन में चर्चा से बचने के लिए विधानसभा सत्र को बाधित किया और नेता प्रतिपक्ष आतिशी को बदनाम करने के लिए गुरु तेग बहादुर के नाम का दुरुपयोग कर एडिटेड वीडियो प्रसारित किया।

आम आदमी पार्टी वीडियो प्रसारित करने वाले मंत्री कपिल मिश्रा की सदस्यता रद्द करने, इस वीडियो रीट्वीट करने वाले भाजपा विधायकों को छह माह के लिए निलंबित करने की मांग की है। उपनेता प्रतिपक्ष ने आम आदमी पार्टी को पूरा वीडियो उपलब्ध कराने की भी मांग की है। --- आप विधायकों ने प्रदर्शन किया आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा ने गुरुओं का अपमान किया है और यह अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुरुओं का नाम राजनीति में लाकर भाजपा ने सिख समुदाय का अपमान किया। इसके विरोध में आम आदमी पार्टी के विधायकों ने गुरुवार को भी भाजपा विधायकों के खिलाफ विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;