अहमदाबाद विमान हादसाः एएआईबी ने नहीं बताई अंतिम रिपोर्ट की समय-सीमा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नई दिल्ली में विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने अहमदाबाद विमान हादसे की जांच के संबंध में एक अंतरिम बयान जारी किया। इस बयान में सबूतों का विश्लेषण जारी होने की जानकारी दी गई, लेकिन नई जानकारी का खुलासा नहीं किया गया। अधिकारियों को एक साल के भीतर अंतिम रिपोर्ट जारी करने की आवश्यकता है।

अहमदाबाद विमान हादसाः एएआईबी ने नहीं बताई अंतिम रिपोर्ट की समय-सीमा

नई दिल्ली, एजेंसी। अहमदाबाद विमान हादसे की जांच कर रहे विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने शुक्रवार को एक अंतरिम बयान जारी किया। इसमें कहा गया कि एकत्रित सबूतों का व्यापक और एकीकृत तरीके से विश्लेषण किया जा रहा है। हालांकि, नई बयान में हादसे के बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी गई और न ही समय-सीमा का जिक्र किया गया है। एएआईबी ने कहा कि जांचकर्ताओं ने काफी प्रगति की है और वह स्वतंत्र, निष्पक्ष और सबूतों पर आधारित जांच करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। संयुक्त राष्ट्र की एविएशन एजेंसी, अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठनके नियमों के अनुसार, दुर्घटना के एक साल के भीतर दुर्घटना की अंतिम जांच रिपोर्ट जारी करनी होती है।

अगर ऐसा करना संभव न हो, तो अधिकारियों को प्रगति की जानकारी देते हुए सालाना स्टेटस अपडेट जारी करने चाहिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।