Hindi NewsNcr NewsDelhi News90-Year-Old Woman Cries Over Cut Peepal Tree in Chhattisgarh Two Arrested

महिला द्वारा लगाए गए पीपल का पेड़ कटने पर रो-रोकर बुरा हाल, दो गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में एक 90 वर्षीय महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह 25 साल पहले लगाए गए पीपल के पेड़ के कटने पर रो रही है। यह घटना सरागोंडी गांव में हुई, जहां दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पेड़...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 12 Oct 2025 07:43 PM
share Share
Follow Us on
महिला द्वारा लगाए गए पीपल का पेड़ कटने पर रो-रोकर बुरा हाल, दो गिरफ्तार

खैरागढ़ (छत्तीसगढ़), एजेंसी। छत्तीसगढ़ में एक 90 वर्षीय महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह 25 साल पहले उसके द्वारा लगाए गए पीपल के पेड़ के काटे जाने पर रो रही है। इस घटना के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार, यह पेड़ सरागोंडी गांव के बाहर सड़क किनारे सरकारी जमीन पर खड़ा था। इसे पांच अक्तूबर की रात को काट दिया गया। वीडियो में महिला की पहचान देवला बाई पटेल के रूप में हुई है और वो पेड़ के कटे हिस्से पर सिर रखकर रोती हुई दिखाई दे रही है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, यह दृश्य हृदय विदारक है! 20 साल पहले लगाए गए पीपल के पेड़ के कट जाने पर वृद्ध महिला गहरे दुख में रो रही हैं।

यह घटना छत्तीसगढ़ में हुई। गांव के प्राधिकारी प्रमोद पटेल की शिकायत पर पुलिस ने इमरान मेमन और प्रकाश कोसरे को गिरफ्तार किया। मेमन ने हाल ही में पास की जमीन खरीदी थी और उसे सड़क तक पहुंच बनाने के लिए पेड़ हटाया है। पुलिस के अनुसार पांच अक्टूबर को मेमन और कोसरे ने पहले दिन पेड़ काटने की कोशिश की, लेकिन गांव वालों के विरोध के कारण असफल रहे। इसके बाद उन्होंने रात में पेड़ काट दिया। आरोपियों ने उपयोग की गई मशीन को नजदीकी नदी में फेंक दिया था, जिसे निकालने के लिए गोताखोर लगाए गए।