सिक्किम में सड़क टूटने से 800 पर्यटक फंसे
सिक्किम के मंगन जिले के लाचेन क्षेत्र में 800 पर्यटक फंस गए हैं। सड़क टूटने के कारण आवाजाही बंद है। प्रशासन ने पर्यटकों को वहीं रुकने और रात में यात्रा न करने की सलाह दी है। मौसम में सुधार के बाद सोमवार से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।

गंगटोक, एजेंसी। सिक्किम के मंगन जिले के लाचेन इलाके में करीब 800 पर्यटक फंस गए हैं। लाचेन-चुंगथांग मार्ग पर तारुम चु ब्रिज के पास सड़क टूटने के कारण आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर सभी पर्यटकों को फिलहाल जहां हैं, वहीं रुकने और रात में किसी भी तरह की आवाजाही से बचने को कहा है, क्योंकि मौसम खराब और रास्ता असुरक्षित है। अधिकारियों के अनुसार, मौसम में सुधार और बर्फ हटाने का काम पूरा होने के बाद सोमवार सुबह से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। पर्यटकों को लाचेन-डोंगक्या ला-लाचुंग होते हुए गंगटोक लाने की योजना बनाई गई है।
प्रशासन पुलिस, आईटीबीपी, बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन और भारतीय सेना के साथ मिलकर सुरक्षित निकासी की तैयारी कर रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


