पुणे के डॉक्टर से 12 करोड़ की ऑनलाइन ठगी

Apr 08, 2026 11:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

पुणे में 75 वर्षीय डॉक्टर के साथ ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 12.31 करोड़ रुपये की ठगी हुई। ठगों ने उन्हें लाभ का झांसा देकर कई लेन-देन किए और बाद में संपत्ति जब्त करने की धमकी दी। डॉक्टर ने जब पैसे निकालने की कोशिश की, तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुणे के डॉक्टर से 12 करोड़ की ऑनलाइन ठगी

पुणे, एजेंसी। पुणे में एक 75 वर्षीय डॉक्टर के साथ ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 12.31 करोड़ रुपये का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, ठगों ने पीड़ित को शेयर बाजार में लाभ का झांसा देकर सात से 18 मार्च के बीच कुल 12.31 करोड़ रुपये के आठ लेन-देन कराएं। आरोपियों ने उन्हें 54 करोड़ रुपये का रिटर्न झांसा दिया, लेकिन जब उन्होंने पैसे निकालने की कोशिश की तो उन्हें संपत्ति जब्त करने की धमकी दी। इसके बाद उनको ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने शिकायत दर्ज कराई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।