आईआईटी की सेवानिवृत्त कर्मी से 4.62 करोड़ की धोखाधड़ी
मुंबई में एक 74 वर्षीय आईआईटी सेवानिवृत्त कर्मचारी को सीबीआई की कार्रवाई की धमकी देकर 4.62 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का शिकार बनाया गया। आरोपी नरेंद्र सिन्हा और गुंजन देवकुमार दिनेशचंद्र को गिरफ्तार किया गया। पीड़िता को बताया गया था कि उसके आधार कार्ड का दुरुपयोग हुआ है।

मुंबई, एजेंसी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), बंबई की 74 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी से सीबीआई की कार्रवाई की धमकी देकर 4.62 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया, नरेंद्र सिन्हा और गुंजन देवकुमार दिनेशचंद्र को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता को पहले एक व्यक्ति का कॉल आया जिसने स्वयं को दूरसंचार विभाग का अधिकारी बताया। उसके बाद एक अन्य ने आईपीएस अधिकारी होने का दावा कर पीड़िता पर आरोप लगाया कि उसके आधार कार्ड का दुरुपयोग कर एक बैंक खाता खोला गया था, जिसका इस्तेमाल छह करोड़ रुपये के धन शोधन के लिए किया गया था।
महिला को बताया गया कि सीबीआई ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी की आशंका है। अधिकारी ने कहा, दबाव में आकर महिला ने साइबर अपराधियों द्वारा उपलब्ध कराए बैंक खातों में 4.62 करोड़ रुपये हस्तांतरित कर दिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


