Hindi NewsNcr NewsDelhi News68 Countries Ease Visa Rules for Indian Tourists But Abuse Risks Cancellation
पर्यटन के लिए वीजा मुक्त यात्रा का रोजगार के लिए दुरुपयोग

पर्यटन के लिए वीजा मुक्त यात्रा का रोजगार के लिए दुरुपयोग

संक्षेप:

भारत से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए 68 देशों ने भारतीयों के लिए वीजा नियम आसान किए हैं। लेकिन नौकरी के उद्देश्य से इनका दुरुपयोग हो रहा है, जिससे वीजा-मुक्त एंट्री की सुविधाएं खत्म हो सकती हैं। कई देशों ने भारत सरकार से संपर्क किया है ताकि वीजा नियमों को प्रभावी बनाया जा सके।

Nov 30, 2025 04:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारत से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए करीब 68 देशों ने भारतीयों के लिए वीजा नियम आसान किए हैं और एक दर्जन से अधिक देशों ने वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा दी है। लेकिन नौकरी के उद्देश्य से इनका दुरुपयोग होने के कारण अब इन सुविधाओं के खत्म होने के आसार बन गए हैं। सूत्रों के अनुसार, ऐसे कई देश विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं और वे भारतीयों के लिए वीजा मुक्त प्रवेश को बंद करना चाहते हैं। हालांकि, वीजा नियम तय करना संबंधित देश का आंतरिक मामला होता है, लेकिन जिस प्रकार की गड़बड़ियां सामने आई हैं, उनके मद्देनजर भारत सरकार भी चाहती है कि संबंधित देश प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाएं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सूत्रों के अनुसार, कई देशों के सामने ऐसे मामले आए हैं, जब पर्यटन वीजा का इस्तेमाल रोजगार के उद्देश्य से किया गया। यह कार्य एजेंटों के माध्यम से होता है। देश में ऐसे एजेंटों की धरपकड़ भी जारी है। उधर, चिंतित सरकार भी चाहती है कि आसान वीजा प्रक्रिया से होने वाली गड़बड़ियों पर रोक लगे। नौकरी के चक्कर में अपराधियों के जाल में फंस रहे दरअसल, वीजा मुक्त एंट्री, वीजा-ऑन-अराइवल और ई-वीजा प्रक्रिया केवल पर्यटकों के लिए होती हैं। यदि किसी देश ने यह सुविधा दी है तो उसका मतलब है कि यह सिर्फ पर्यटन के उद्देश्य से है। मसलन, थाइलैंड ने वीजा छूट दी है, लेकिन वह केवल सैर-सपाटे के लिए है। लेकिन थाइलैंड सहित कई देशों में भारतीय इन वीजा सुविधाओं का लाभ उठाकर नौकरी के लिए पहुंच रहे हैं, जहां वे अपराधियों, विशेषकर साइबर अपराधियों के जाल में फंस रहे हैं। बैंकॉक के जरिए कंबोडिया पहुंचे छह सौ लोगों को भारत सरकार ने पिछले एक साल के दौरान वापस लाया है। ईरान बंद कर चुका वीजा मुक्त एंट्री ईरान ने भी 22 नवंबर से भारतीयों के लिए वीजा मुक्त आगमन बंद कर दिया था। कारण यही था कि नौकरी के लिए वहां पहुंचे कई लोग अपराधियों के चंगुल में फंस गए और उनके घरों में फिरौती के लिए फोन आने लगे। रूस में सेना के लिए करना पड़ा काम इसी प्रकार रूस में कई लोग ई-वीजा पर आसानी से पहुंच गए और एजेंटों के जाल में फंसकर वहां की सेना में सहायक के रूप में भर्ती करा दिए गए। ऐसे सौ से अधिक मामले सामने आए हैं, जिनमें से कई को छुड़ाकर वापस लाया गया है और कई अभी भी फंसे हुए हैं। सऊदी ने भी स्टॉपओवर वीजा रोका सऊदी अरब ने भी तीन दिन का स्टॉपओवर वीजा भारतीयों के लिए बंद कर दिया था। यह वीजा सऊदी से आगे जाने वाले भारतीयों को तीन दिन तक वहां ठहरने की अनुमति देता था। लेकिन खबर है कि इस सुविधा का भी दुरुपयोग किया जा रहा था।