बंगाल में आपराधिक मामलों वाले 121 प्रत्याशी 50 फीसदी वोटों से जीते

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 63 प्रतिशत आपराधिक मामलों वाले उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। इन उम्मीदवारों ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में 50 प्रतिशत या उससे अधिक वोट प्राप्त किए। एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, कुल 175 उम्मीदवारों ने 50 प्रतिशत से अधिक वोट पाकर जीत दर्ज की। मतदाता भागीदारी 93.7 प्रतिशत रही।

बंगाल में आपराधिक मामलों वाले 121 प्रत्याशी 50 फीसदी वोटों से जीते

नई दिल्ली, एजेंसी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उतरे आपराधिक मामलों वाले उम्मीदवारों में से 63 प्रतिशत विधायक चुने गए। खास बात यह रही कि इन उम्मीदवारों ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदान के 50 प्रतिशत या उससे अधिक वोट हासिल किए। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, बंगाल में 40 प्रतिशत विजयी उम्मीदवारों ने अपने निर्वाचन क्षेत्रों में कुल वोटों में से 50 प्रतिशत से कम वोट हासिल करके जीत दर्ज की। एडीआर ने बंगाल के 294 में से 293 (फलता को छोड़कर) निर्वाचन क्षेत्रों का विश्लेषण किया है।

इसके अनुसार, इस बार मतदाताओं की भागीदारी 93.7 प्रतिशत रही, जो 2021 के 82.3 प्रतिशत से काफी अधिक है। विजयी उम्मीदवारों को कुल मतदान का औसतन 50.43 प्रतिशत वोट मिला, जो 2021 के 50.16 प्रतिशत के औसत से थोड़ा ही अधिक है। कुल 175 उम्मीदवारों (60 प्रतिशत) ने अपने निर्वाचन क्षेत्रों में डाले गए वोटों में से 50 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल करके जीत दर्ज की, जबकि 118 उम्मीदवारों (40 प्रतिशत) ने आधे से भी कम वोट हासिल करके जीत हासिल की।रिपोर्ट में बताया गया है कि जीते 191 प्रत्याशी ऐसे रहे, जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज थे। इनमें से 121 यानी 63 प्रतिशत ने 50 फीसदी या इससे अधिक वोट के साथ जीत हासिल की है। इनमें से 107 ने साफ-सुथरी पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को शिकस्त दी। दूसरी ओर, साफ-सुथरी पृष्ठभूमि वाले 102 जीतने वाले उम्मीदवारों में से 51 ने ऐसे प्रतिद्वंद्वियों को हराया जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।