Hindi NewsNcr NewsDelhi News60 Students Fall Ill After Mid-Day Meal in Telangana Schools
दो सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील खाने के बाद 60 छात्र बीमार

दो सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील खाने के बाद 60 छात्र बीमार

संक्षेप:

तेलंगाना में शुक्रवार को दो सरकारी स्कूलों के 60 छात्रों ने मिड-डे मील खाने के बाद बीमार होने की शिकायत की। माधापुर स्कूल के 44 छात्रों को उल्टी और पेट की समस्याएं हुईं, जिनमें से 38 को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। 6 बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जांच में भोजन में संदूषण की आशंका जताई गई है।

Dec 12, 2025 08:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

हैदराबाद, एजेंसी। तेलंगाना में शुक्रवार को दो अलग-अलग सरकारी स्कूलों के 60 छात्र मिड-डे मील खाने के बाद बीमार पड़ गए। छात्रों को उल्टी और पेट से संबंधित समस्याएं होने लगीं। सभी बच्चों की हालत अब स्थिर बताई गई है। माधापुर स्थित एक सरकारी स्कूल में 44 छात्रों ने मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) खाने के बाद उल्टी की शिकायत की। बच्चों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां 38 छात्रों को सामान्य इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। छह बच्चों को सावधानी के तौर पर एक निजी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, ये सभी छात्रों को 13 दिसंबर तक छुट्टी दी जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोपहर के भोजन में परोसी गई मीठी डिश में संदूषण होने की आशंका है। वहीं, दूसरी घटना में, एक राज्य संचालित अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के 16 छात्रों ने उल्टी और दस्त की शिकायत की। उन्हें किंग कोटी स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।