बेंगलुरु में प्रसाद खाने के बाद 60 से अधिक बीमार
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
बेंगलुरु ग्रामीण जिले में रामनवमी के दौरान एक मंदिर में 400 लोगों ने पवित्र भोग (प्रसाद) खाया। इसके बाद 60 लोग पेटदर्द और डायरिया के कारण अस्पताल पहुंचे। सभी का इलाज किया गया और वे खतरे से बाहर हैं। प्रसाद को जांच के लिए भेजा गया है।

बेंगलुरु, एजेंसी। बेंगलुरु ग्रामीण जिले में रामनवमी पर लगाया गया पवित्र भोग (प्रसाद) खाने के बाद 60 लोग बीमार पड़ गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी लक्का कृष्ण रेड्डी ने बताया कि शनिवार को एक मंदिर में करीब 400 लोगों ने प्रसाद खाया था। रविवार तड़के इनमें से 60 लोगों को पेटदर्द और डायरिया की शिकायत पर अस्पताल लाया गया। बताया कि इलाज के बाद सभी खतरे से बाहर हैं। 46 को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है, जबकि बाकी को एक निजी अस्पताल भेजा गया है। बताया कि प्रसाद को जांच के लिए भेजा गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


