ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीचीन में बाढ़ से मरने वाले 51 हुए

चीन में बाढ़ से मरने वाले 51 हुए

आपदा 1000 वर्षों की सबसे भारी बारिश बताई जा रही 10 अरब डॉलर के नुकसान

चीन में बाढ़ से मरने वाले 51 हुए
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 23 Jul 2021 07:00 PM
ऐप पर पढ़ें

आपदा

1000 वर्षों की सबसे भारी बारिश बताई जा रही

10 अरब डॉलर के नुकसान का अनुमान

बीजिंग, एजेंसी

मध्य चीन में सदियों की सबसे भारी बारिश के बाद आयी बाढ़ में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है और 10 अरब डॉलर के नुकसान का अनुमान जताया गया है। सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

प्रांतीय आपात प्रबंधन विभाग ने बताया कि करीब 1000 वर्षों में सबसे भारी बारिश के कारण हेनान प्रांत में करीब 30 लाख लोग प्रभावित हुए और कुल 376,000 स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

चाइना डेली अखबार ने स्थानीय प्राधिकारियों के हवाले से बताया कि झेंगझोउ की प्रांतीय राजधानी हेनान में बारिश और बाढ़ के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है। करीब 1.2 करोड़ की आबादी वाले झेंगझोउ शहर में जनजीवन सामान्य हो रहा है और बचावकर्मी बाढ़ में फंसे हजारों लोगों की मदद कर रहे हैं।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि शहर में 8,000 से अधिक सैन्यकर्मियों ने 10 अलग-अलग खतरे वाले क्षेत्रों में काम किया। इस बीच, पांच बचाव दल बाढ़ में फसं लोगों या घायलों की मदद करने के लिए आसपास के गांवों का दौरा कर रहे हैं और वे सड़कों से बाढ़ के पानी की निकासी के लिए रात-दिन काम कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें