Hindi NewsNcr NewsDelhi News25th Anniversary Celebration of Uttarakhand and Jharkhand Formation Highlights Cultural Heritage
उत्तराखंड और झारखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती मनाई

उत्तराखंड और झारखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती मनाई

संक्षेप:

दिल्ली सचिवालय में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा उपस्थित रहे

Nov 14, 2025 07:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। उत्तराखंड और झारखंड के गठन को 25 वर्ष पूरे होने पर दिल्ली सचिवालय में शुक्रवार को भव्य रजत जयंती समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दोनों राज्यों की सांस्कृतिक विरासत, इतिहास और समाज के योगदान को सम्मान दिया गया। समारोह में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उत्तराखंड और झारखंड की स्थापना भारत के संघीय ढांचे को मजबूत बनाने वाला ऐतिहासिक निर्णय था। उन्होंने 25 वर्ष की इस विकास यात्रा के सभी योगदानकर्ताओं को नमन किया। मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली की सांस्कृतिक पहचान को समृद्ध बनाने में दोनों राज्यों की परंपराओं और सक्रिय भागीदारी का बड़ा योगदान है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कार्यक्रम में ‘कुमाऊंनी, गढ़वाली और जौनसारी अकादमी’ के लगभग एक दर्जन कलाकारों ने उत्तराखंड की लोक-संस्कृति को प्रस्तुत किया। कुमाऊंनी-गढ़वाली लोकगीत, नृत्य और पारंपरिक वाद्यों की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राज्य की सामाजिक और सांस्कृतिक हस्तियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। झारखंड की ओर से हिंदी अकादमी के करीब 10 कलाकारों ने झूमर, पाईका और छाऊ जैसे पारंपरिक आदिवासी नृत्यों की ऊर्जावान पेशकश की। मंच पर झारखंड की जनजातीय विविधता की जीवंत झलक दिखाई दी। साथ ही, बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान पर आधारित विशेष प्रदर्शनी ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। रजत जयंती समारोह ने दोनों राज्यों की सांस्कृतिक विरासत और दिल्ली के साथ उनके मजबूत संबंधों को और प्रगाढ़ किया।