23 Foreign Poachers Arrested for Endangered Sea Cucumber Hunting in Andaman अंडमान पुलिस ने म्यांमार के सात शिकारी पकड़े, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi News23 Foreign Poachers Arrested for Endangered Sea Cucumber Hunting in Andaman

अंडमान पुलिस ने म्यांमार के सात शिकारी पकड़े

पिछले महीने अंडमान निकोबार पुलिस ने 23 विदेशी शिकारियों को गिरफ्तार किया, जो समुद्र में लुप्तप्राय सी कुकुम्बर का शिकार कर रहे थे। म्यांमार के 7 शिकारियों को एक संयुक्त अभियान में पकड़ा गया। समुद्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 12 Sep 2025 04:56 PM
share Share
Follow Us on
अंडमान पुलिस ने म्यांमार के सात शिकारी पकड़े

पिछले महीने 23 विदेशी शिकारियों को गिरफ्तार किया गया समुंद्र में लुप्तप्राय सी कुकुम्बर का शिकार कर रहे विदेशी पोर्ट ब्लेयर, एजेंसी। अंडमान निकोबार पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में म्यांमार के सात शिकारियों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान में तटरक्षक बल की टीम शामिल रही। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 10 सितंबर को सुरक्षा बलों द्वारा पीछा किए जाने के दौरान म्यांमार की एक नौका कोको द्वीप की ओर भागते समय पलट गई थी। नौका में बड़ी मात्रा में समुद्री उत्पाद थे। लगभग 11 विदेशी नागरिक अपनी जान बचाने के लिए समुद्र में कूद गए।

तटरक्षक बल के अधिकारियों ने उनमें से तीन को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। जबकि आठ लोग तैरकर निर्जन इंटरव्यू द्वीप पर पहुंच गए। पुलिस ने उनमें से चार को पकड़ लिया। शेष चार लोगों की तलाश जारी है। यह द्वीप पोर्ट ब्लेयर से लगभग 125 किलोमीटर और म्यांमार के कोको द्वीप से लगभग 150 किलोमीटर दूर है। अधिकारियों के अनुसार 10 सितंबर को, नियमित गश्त के दौरान तटरक्षक बल के एक डोर्नियर विमान के पायलट ने इंटरव्यू द्वीप के पास मछली पकड़ने वाले एक नौका की संदिग्ध गतिविधि देखी। पायलट ने अंडमान और निकोबार कमांड को इसकी सूचना दी। सी कुकुम्बर का कर रहे शिकार : पिछले महीने, अंडमान निकोबार पुलिस ने 23 विदेशी शिकारियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से लगभग 550 किलोग्राम सी कुकुम्बर जब्त किए। सी कुकुम्बर एक प्रकार का जलीय जीव है और यह लुप्तप्राय प्रजाति में आता है। सी कुकुम्बर समुद्र में 30-60 फुट नीचे मिलते हैं। इनका उपयोग औषधीय प्रयोजनों के साथ ही कुछ विदेशी व्यंजनों में किया जाता है। अंडमान निकोबार पुलिस के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022 से 2025 तक क्रमशः 66, 98, 70 और 67 म्यांमार के शिकारियों को गिरफ्तार किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।