पाकिस्तान में ईसाई युवक की कथित यातना से मौत

Mar 08, 2026 01:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक 21 वर्षीय ईसाई मजदूर, मार्कस मसीह, की कथित तौर पर यातना देकर हत्या कर दी गई। उसका शव सरगोधा जिले में पशुशाला में लटका हुआ मिला। मृतक के परिवार ने हत्या का आरोप लगाया, जबकि पुलिस ने आत्महत्या का दावा किया। मामले में देरी के विरोध में स्थानीय ईसाई समुदाय ने प्रदर्शन किया।

पाकिस्तान में ईसाई युवक की कथित यातना से मौत

लाहौर, एजेंसी। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक 21 वर्षीय ईसाई मजदूर की कथित रूप से यातना देकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह घटना लाहौर से करीब 200 किलोमीटर दूर सरगोधा जिले में 4 मार्च को हुई। मृतक की पहचान मार्कस मसीह के रूप में हुई है। उसका शव उस पशुशाला में लटका हुआ मिला, जहां वह काम करता था। मवेशी फार्म के मालिक मोहम्मद मोहसिन और मोहम्मद बशारत ने पुलिस को सूचना देते हुए कहा था कि मार्कस मसीह ने घरेलू कारणों से आत्महत्या कर ली। हालांकि मृतक के परिवार ने आरोप लगाया कि उसके शरीर पर चोट के निशान थे।

पुलिस द्वारा शुरू में मामला दर्ज करने में कथित देरी के विरोध में परिजनों और स्थानीय ईसाई समुदाय के लोगों ने सरगोधा में मुख्य सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।