ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीमुंबई में कल से बहाल होंगी 204 लोकल ट्रेनें

मुंबई में कल से बहाल होंगी 204 लोकल ट्रेनें

मुंबई। एजेंसी मुंबई उपनगरीय क्षेत्र में शुक्रवार से 204 विशेष लोकल ट्रेनें चलाई जाएंगी।...

मुंबई में कल से बहाल होंगी 204 लोकल ट्रेनें
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 27 Jan 2021 04:20 PM
ऐप पर पढ़ें

मुंबई। एजेंसी

मुंबई उपनगरीय क्षेत्र में शुक्रवार से 204 विशेष लोकल ट्रेनें चलाई जाएंगी। मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे की ओर से मंगलवार को जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि अतिरिक्त ट्रेनें चलाने के साथ ही उपनगरीय नेटवर्क पर चालू सेवाओं की कुल संख्या बढ़कर 2,985 हो जाएगी।

वर्तमान में ये सेवाएं यात्रियों के चुनिंदा वर्ग के लिए ही उपलब्ध हैं। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि 204 अतिरिक्त सेवाएं शुरू होने के साथ कुल लोकल ट्रेन सेवाओं की लगभग 95 प्रतिशत सेवाएं बहाल हो जाएंगी जो कोविड-19 महामारी से पहले मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे द्वारा संयुक्त रूप से संचालित की जा रही थीं। लोकल ट्रेन सेवाओं की संख्या बढ़ाने से पहले सोमवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था कि सभी यात्रियों को उपनगरीय ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति देने पर निर्णय जल्दी ही किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें