पंजाब में पाकिस्तान समर्थित दो ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़

Nov 07, 2025 11:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

-2.8 किलो ICE ड्रग के साथ दो गिरफ्तार अमृतसर, एजेंसी। अमृतसर में पाकिस्तान स्थित

पंजाब में पाकिस्तान समर्थित दो ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़

-2.8 किलो ICE ड्रग के साथ दो गिरफ्तार अमृतसर, एजेंसी। अमृतसर में पाकिस्तान स्थित तस्करों से जुड़े दो ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इस कार्रवाई में दो मुख्य संचालकों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 2.815 किलोग्राम मेथामफेटामाइन बरामद हुई है। जिसे आमतौर पर आईसीई ड्रग के नाम से भी जाना जाता है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान तरन तारन के घारयाला गांव निवासी गुरसेवक सिंह उर्फ सेवक और अमृतसर के गुरु नानकपुरा निवासी बलजीत सिंह के रूप में हुई है।

डीजीपी ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी पंजाब के भीतर ड्रग्स की डिलीवरी को व्यवस्थित करने के लिए वर्चुअल नंबरों के जरिए पाकिस्तान स्थित हैंडलर के संपर्क में थे। वे अक्सर संदेह से बचने के लिए धार्मिक स्थलों के पास डिलीवरी प्वाइंट चुनते थे। अभियान की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पहले मामले में, विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने अमृतसर के दाना मंडी के पास एक चेक प्वाइंट स्थापित किया और गुरसेवक सिंह को 40 ग्राम आईसीई ड्रग के साथ पकड़ा। उसकी निशानदेही पर की गई कार्रवाई में 1.96 किलोग्राम आईसीई ड्रग की अतिरिक्त खेप बरामद की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।