राजस्थान: कोटा में नीट प्रतिभागी ने जहर खाकर दी जान

Feb 13, 2026 09:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

राजस्थान के कोटा में मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की तैयारी कर रही 18 वर्षीय छात्रा जूही पटेल ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। वह मध्य प्रदेश के छतरपुर की रहने वाली थी और दो महीने पहले ही कोटा आई थी। छात्रा को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

राजस्थान: कोटा में नीट प्रतिभागी ने जहर खाकर दी जान

कोटा, एजेंसी। राजस्थान के कोटा में मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की तैयारी कर रही 18 वर्षीय छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि मृतका जूही पटेल मध्य प्रदेश के छतरपुर की रहने वाली थी और ढाई महीने पहले ही तैयारी के लिए कोटा आई थी। वह ऑफलाइन मॉक टेस्ट के साथ कमरे पर रहकर ही पढ़ाई करती थी। एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार देर रात अपने किराए के कमरे में छात्रा ने जहरीली पदार्थ खाया। इसके बाद, उल्टी होने पर दूसरे किराएदार और मकान मालिक उसे न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। केस दर्ज कर पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।