राजस्थान: आत्महत्या मामले में धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप
राजस्थान के टोंक जिले में 17 वर्षीय छात्र ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसकी महिला मित्र और उसके परिवार पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। छात्र पिछले पांच वर्षों से अपनी मां और छोटे भाई के साथ रह रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जयपुर, एजेंसी। राजस्थान के टोंक जिले में 17 वर्षीय छात्र ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि मृतक के परिजनों ने उसकी कथित महिला मित्र और उसके परिजनों पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, 12वीं कक्षा का छात्र मूल रूप से जयपुर का रहने वाला था और पिछले पांच वर्षों से अपनी मां और छोटे भाई के साथ टोंक में किराये के मकान में रह रहा था। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्र के पिछले दो वर्षों से स्कूल में पढ़ने वाली एक लड़की से प्रेम-संबंध थे।
दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। मृतक की मां ने आरोप लगाया है कि लड़की और उसके परिवार के लोग उसके बेटे पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


