राजस्थान: मेवाड़ विश्वविद्यालय में 17 कश्मीरी छात्र गिरफ्तार

Mar 09, 2026 10:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

चित्तौड़गढ़ के मेवाड़ विश्वविद्यालय में बीएसी नर्सिंग के 17 छात्रों को गिरफ्तार किया गया। ये छात्र राजस्थान नर्सिंग परिषद और भारतीय नर्सिंग परिषद से अपने डिग्री पाठ्यक्रम की मान्यता की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान एक छात्र ने आत्मदाह की कोशिश की, जिसे पुलिस ने रोका। छात्रों ने प्रवेश से पहले उन्हें मान्यता का आश्वासन दिया था।

राजस्थान: मेवाड़ विश्वविद्यालय में 17 कश्मीरी छात्र गिरफ्तार

जयपुर, एजेंसी। चित्तौड़गढ़ के मेवाड़ विश्वविद्यालय में बीएसी नर्सिंग के 17 छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया। यह छात्र विश्वविद्यालय परिसर में राजस्थान नर्सिंग परिषद और भारतीय नर्सिंग परिषद से अपने डिग्री पाठ्यक्रम को मान्यता देने की मांग को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान एक छात्र ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने उसे रोक लिया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को हिरासत में लिया और कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस स्टेशन ले गई। छात्रों का आरोप है कि प्रवेश से पहले उन्हें बताया गया था कि पाठ्यक्रम की मान्यता है, लेकिन प्रवेश के बाद पता चला कि विश्वविद्यालय के पास बीएससी नर्सिंग की मान्यता नहीं है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।