बच्चों को योग से जोड़ने के लिए 15 दिवसीय शिविर संपन्न

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए 15 दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बच्चों को योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का प्रशिक्षण दिया गया। इसका समन्वय डॉ. नम्रता राज ने किया।

बच्चों को योग से जोड़ने के लिए 15 दिवसीय शिविर संपन्न

बच्चों को योग से जोड़ने के लिए 15 दिवसीय शिविर संपन्न नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए 15 दिवसीय योग शिविर का सफल आयोजन किया गया। स्वास्थवृत्त और योग विभाग की ओर से आयोजित शिविर में बच्चों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही, योग के शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी भी दी गई। इस शिविर का समन्वय अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) की वरिष्ठ योग प्रशिक्षक डॉ. नम्रता राज ने किया。

इकोरील्स फिल्म फेस्टिवल

नई दिल्ली। दिल्ली में पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित 18वां इकोरील्स फिल्म फेस्टिवल 10 और 11 जून को आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव का आयोजन एलायंस फ्रांसेज दे दिल्ली में होगा। फेस्टिवल में स्वतंत्र सिनेमा के माध्यम से पर्यावरण और समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों को सामने लाया जाएगा। फिल्मों के जरिए दर्शकों को जलवायु परिवर्तन के प्रभावों और टिकाऊ विकास की जरूरत के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, यह महोत्सव उन लोगों के लिए खास अवसर होगा जो सार्थक और विचारोत्तेजक सिनेमा में रुचि रखते हैं। कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से रात 9:30 बजे तक चलेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

योग शिविर कब आयोजित किया गया?
योग शिविर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
Taranjeet Kaur

लेखक के बारे में

Taranjeet Kaur

शॉर्ट बायो : तरनजीत कौर पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान' में कला एवं संस्कृति, स्वास्थ्य और गुरुद्वारा से संबंधित खबरें करती हैं।


परिचय एवं अनुभव
तरनजीत कौर को पत्रकारिता में 18 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कला एवं संस्कृति, गुरुद्वारा और स्वास्थ्य टीम का हिस्सा हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने कई ब्रेकिंग खबरें की हैं।


करियर का सफर (टीवी से प्रिंट पत्रकारिता)
तरनजीत कौर ने अपने करियर की शुरुआत आजाद न्यूज से शुरुआत की थी। इसके बाद महुआ न्यूज, साधना न्यूज, जी न्यूज, इंडिया न्यूज और पीटीसी न्यूज में अपनी सेवाएं दी। इसके बाद प्रिंट पत्रकारिता में आईं। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में प्रमुख संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। इन सभी राष्ट्रीय चैनलों में एंटरटेनमेंट और हेल्थ व्यू बीट की ख़बरों को संभाला है और बतौर सीनियर प्रोड्यूसर और एंकर काम किया है । इसके बाद पंजाबी भाषा के न्यूज़ चैनल पीटीसी न्यूज़ नेटवर्क से जुड़ीं और अब हिंदुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ी हूँ।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएचएमस (बैक्सन होम्योपैथिक मैडिकल कॉलेज), पीजी डिप्लोमा इन रेडियो एंड टेलीविजन प्रोडक्शन (भारतीय विद्या भवन)


विशेषज्ञता
दिल्ली की स्वास्थ्य और कला एवं संस्कृति से जुड़े मुद्दों की कवरेज। सिख समुदाय से जुड़े विषय, गुरुद्वारा प्रबंधन, सांस्कृतिक आयोजन और विशेष कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग। कई महत्वपूर्ण इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट और विशेष पैकेज। विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पत्रकारिता योगदान के लिए सम्मानित, डिजिटल मीडिया व न्यूज़ प्रोडक्शन से संबंधित प्रशिक्षण प्रमाणपत्र।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।