
सूर्यवंशी बने छक्कों के शहंशाह
-------------- शोल्डर : बिहार के समस्तीपुर के 14 साल के वैभव ने पहले ही
शोल्डर : बिहार के समस्तीपुर के 14 साल के वैभव ने पहले ही मुकाबले में ठोका तूफानी शतक, यूथ वनडे की एक पारी में छक्कों का बनाया कीर्तिमान, भारत ने यूएई को 234 रन से हराकर किया शाही आगाज अंडर-19 एशिया कप दुबई, एजेंसी। बिहार के समस्तीपुर के 14 साल के क्रिकेट वैभव सूर्यवंशी यूथ क्रिकेट में एक के बाद एक रिकॉर्ड अपने नाम करते जा रहे हैं। इस खब्बू बल्लेबाज का बल्ला खूब आग उगल रहा है। शुक्रवार को उन्होंने अंडर-19 एशिया कप के पहले ही मुकाबले में छक्कों का कीर्तिमान बना दिया। उन्होंने 14 छक्के जड़कर ऑस्ट्रेलिया के माइकल हिल (12) का 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।

उन्होंने यूएई के खिलाफ 95 गेंदों में 171 रन की तूफानी पारी खेल दी। उनकी इस तूफानी पारी से भारतीय टीम ने यूएई को 234 रन से धोकर शाही आगाज किया। टीम का सबसे बड़ा स्कोर : सूर्यवंशी ने आरोन जॉर्ज (69) के साथ दूसरे विकेट के लिए 212 और विहान मल्होत्रा (69) के साथ तीसरे विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी भी निभाई। इनके अलावा अभिज्ञान कुंडृ ने नाबाद 32 और वेदांत त्रिवेदी ने 38 और कनिष्क चौहान ने 28 रन का योगदान दिया। इससे भारतीय टीम छह विकेट पर 433 रन बनाकर अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। टीम ने कप्तान आयुष म्हात्रे (4) का विकेट तीसरे ही ओवर में मात्र आठ विकेट पर गंवा दिया था। पहली टीम : भारतीय टीम यूथ वनडे में तीन बार 400 प्लस का स्कोर करने वाली पहली टीम है। इससे पहले उसने 2004 में स्कॉटलैंड के खिलाफ तीन विकेट पर 425 और युगांडा के खिलाफ 2022 में पांच विकेट पर 405 रन बनाए थे। कुल सातवीं बार वनडे में चार सौ प्लस का स्कोर बना। नौ गेंदबाज आजमाए पर नहीं कर पाए यूएई को आउट : विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएई की टीम सात विकेट पर 199 रन ही बना पाई। एक समय 53 रन पर उसकी आधे से ज्यादा टीम पवेलियन लौट चुकी थी। उसके बाद आठवें नंबर पर उतरे उदिश सूरी (78 नाबाद) ने पृथ्वी मधु (50) के साथ सातवें विकेट के लिए 85 और सालेह अमीन (20) के साथ आठवें विकेट के लिए 61 रन जोड़कर टीम को ऑलआउट नहीं होने दिया। भारत ने नौ गेंदबाज आजमाए। इनमें दीपेश देवेंद्रन ने सर्वाधिक दो विकेट झटके। किशन सिंह, हेनिल पटेल, विहान और खिलान पटेल ने एक-एक विकेट लिया जबकि चार अन्य की झोली खाली रही। छक्कों का अर्धशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी : सूर्यवंशी इस दौरान यूथ वनडे में छक्कों का अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर भी बने। वह अब तक 12 मैचों में 57 छक्के और 59 चौके जड़ चके हैं। इस दौरान उन्होंने दो शतक और तीन अर्धशतक जड़े हैं और 50 से अधिक की औसत से 727 रन बना चुके हैं। अंबाति का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके : सूर्यवंशी अपनी पारी के दौरान सिर्फ सात रन से अंबाति रायुडू का भारत की ओर से सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने से चूक गए। रायुडू ने अगस्त 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ 177 रन की नाबाद पारी खेली थी। यह यूथ वनडे में पांचवां सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। सूर्यवंशी हालांकि राज बाबा (162 नाबाद बनाम युगांडा, 2022) को पछाड़कर भारत के दूसरे सर्वश्रेष्ठ स्कोरर बन गए। ------------------------------ युवा वनडे की एक पारी में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले छक्के खिलाड़ी टीम बनाम वर्ष 14 सूर्यवंशी भारत यूएई 2025 12 माइकल हिल ऑस्ट्रेलिया नामीबिया 2008 11 चिराग सिमोन ऑस्ट्रेलिया केन्या 2002 10 शहजैब खान पाकिस्तान भारत 2024 ----------------------- युवा वनडे क्रिकेट के पांच सबसे बड़े टीम स्कोर रन टीम बनाम वर्ष 480/6 ऑस्ट्रेलिया केन्या 2002 436/4 न्यूजीलैंड केन्या 2018 433/6 भारत यूएई 2025 425/3 भारत स्कॉटलैंड 2004 419/4 श्रीलंका केन्या 2018 ------------------------ नंबर गेम -212 रन जोड़े सूर्यवंशी ने जॉर्ज के साथ दूसरे विकेट के लिए निभाई जो भारत की ओर से इस विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है -171 रन की पारी खेली सूर्यवंशी ने 95 गेंदों में जो भारत की ओर से युवा वनडे में दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है -26 छक्कों के साथ वैभव ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट सर्वाधिक छक्के लगाने का दरवेश रसूली (22) का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया -------------------------------- वैभव ने पारी में ऐसे बनाए रन 50 रन 30 गेंदों में 100 रन 56 गेंदों में 150 रन 84 गेंदों में 171 रन 95 गेंदों में ----------------

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


