आंध्र प्रदेश: मिलावटी दूध से मरने वालों की संख्या 14 पहुंची
- आध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में एथिलीन गलाइकॉल मिला दूध पीने से बीमार हो गए थे 20 लोग

- एथिलीन गलाइकॉल मिला दूध पीने से बीमार हो गए थे 20 लोग राजमहेन्द्रवरम, एजेंसी। आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में दूध में मिलावट से मरने वालों की संख्या 14 हो गई है, जबकि छह लोगों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि जांच रिपोर्ट में पता चला है कि पीड़ितों की मौत एथिलीन ग्लाइकॉल मिले दूध पीने के बाद हुई। इससे उनकी किडनी और फिर मल्टी-ऑर्गन फेल हो गए।यह घटना 16 फरवरी की है, जब लालाचेरुवु गांव मिलावटी दूध की आपूर्ति के चलते लोगों को गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हुई। इनमें पेशाव रुकना और किडनी से जुड़ी बीमारियां शामिल थीं।
मामले ने तब तूल पकड़ा जब 76 वर्षीय ताडी कृष्णवेनी की सरकारी अस्पताल में पेशाब न आने (एनुरिया) के उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद उनके बेटे की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। सभी पीड़ित अडडाला गणेश्वरराव नामक विक्रेता से दूध खरीदते थे। पुलिस उसको गिरफ्तार कर चुकी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


