ईरान पैकेज::युद्धविराम के बाद 12 पोत होर्मुज से गुजरे

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

युद्धविराम के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य से 12 पोत गुजरे हैं। बोत्सवाना का झंडा लगा LNG टैंकर 'निडी' शुक्रवार को फारसी खाड़ी से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अचानक मुड़ गया। डाटा फर्म के अनुसार, गुरुवार को चार टैंकर और तीन बल्क कैरियर भी गुजरे थे।

ईरान पैकेज::युद्धविराम के बाद 12 पोत होर्मुज से गुजरे

न्यूयॉर्क, एजेंसी। युद्धविराम लागू होने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य से 12 पोत गुजरे हैं। शुक्रवार को बोत्सवाना का झंडा लगा एलएनजी टैंकर, 'निडी' फारसी खाड़ी से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था। यह टैंकर रिवोल्यूशनरी गार्ड द्वारा तय किए गए रास्ते से जा रहा था, लेकिन शुक्रवार की सुबह अचानक यह मुड़ गया और वापस लौट आया।डाटा फर्म केप्लर के अनुसार, गुरुवार को चार टैंकर और तीन बल्क कैरियर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरे।हालांकि, ऐसे दूसरे पोत भी हो सकते हैं जिन्होंने अपनी लोकेशन की जानकारी नहीं भेजी हो और वे भी इस रास्ते से गुजरे हों। आम तौर पर, शांति के समय इस जलडमरूमध्य से हर दिन 100 से ज्यादा पोत गुजरते थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।