राजस्थान : बकरी के विवाद में हत्या, पूरे परिवार को उम्रकैद

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

राजस्थान के कोटा में एक अदालत ने 8 साल पुराने हत्या के मामले में 12 परिवार के सदस्यों को उम्रकैद की सजा सुनाई। यह मामला 2018 में एक बकरी के विवाद के बाद हुआ था, जिसमें 22 वर्षीय इस्तियाक हुसैन की हत्या कर दी गई थी। सभी दोषियों को जेल भेज दिया गया है।

राजस्थान : बकरी के विवाद में हत्या, पूरे परिवार को उम्रकैद

राजस्थान के कोटा की एक अदालत ने आठ साल पुराने हत्या के मामले में दो महिलाओं सहित एक ही परिवार के 12 सदस्यों को उम्रकैद सुनाई है। कोटा स्थित अपर जिला एवं सेशन अदालत (महिला उत्पीड़न) ने गुरुवार को परिवार के सभी 12 सदस्यों को हत्या का दोषी पाया। पुलिस ने एक सितंबर, 2018 को हत्या का मामला दर्ज किया। इससे एक दिन पहले बकरी को लेकर हुए विवाद के बाद 22 वर्षीय इस्तियाक हुसैन उर्फ ​​गुड्डू पर 10-12 लोगों ने धारदार हथियारों और लाठियों से हमला किया था। इस घटना में गुड्डू की मौत हो गई थी। पीड़ित की ओर से पेश अधिवक्ता राजा जमील ने बताया कि विवाद कथित तौर पर सुलझ गया था और जब इस्तियाक सुलह-समझौते के लिए दूसरे पक्ष के पास गया तो उन्होंने इस्तियाक पर हमला कर दिया था।

इन 12 दोषियों में रमजानी (57), फरजाना (43), मुख्तार (31), मुस्ताक (29), मुबारिक अली (26), सद्दाम खान (32), शाहीन खानम (37), शाहरुख (26), जहीर खान (35), नईमुद्दीन (26), शहादत (30) और बशीर (32) शामिल हैं। सभी बॉम्बे योजना के निवासी थे। सभी को गुरुवार शाम को जेल भेज दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।