Hindi NewsNcr NewsDelhi News11 Soldiers Killed in Counter-Terrorism Operation in Pakistan s Khyber Pakhtunkhwa
पाकिस्तानी सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 11 सैनिक मारे गए

पाकिस्तानी सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 11 सैनिक मारे गए

संक्षेप:

- 19 टीटीपी आतंकवादियों को भी ढेर कर दिया पेशावर, एजेंसी।

Oct 08, 2025 04:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

पेशावर, एजेंसी। पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के ओरकजाई जिले में आतंकवादियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में लेफ्टिनेंट कर्नल और मेजर समेत 11 सैनिक मारे गए। इस दौरान 19 आतंकियों को भी मार गिराया गया। यह जानकारी पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को दी। सेना के मीडिया प्रकोष्ठ इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने बयान जारी कर बताया कि अभियान के दौरान 'फितना अल-खवारिज' नामक आतंकी संगठन के 19 आतंकियों को ढेर कर दिया गया। पाकिस्तान सरकार ने पिछले वर्ष प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान को 'फितना अल-खवारिज' करार दिया था। यह नाम इस्लामी इतिहास के उस हिंसक समूह से लिया गया है, जिसे अशांति फैलाने वाला माना जाता था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सेना के अनुसार 7 और 8 अक्तूबर की दरमियानी रात आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर यह अभियान चलाया गया। सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में 19 आतंकवादी मार गिराए गए, जबकि सेना के 11 जवान भी मारे गए। मरने वालों में 39 वर्षीय लेफ्टिनेंट कर्नल जुनैद तरीक और उनके सहयोगी 33 वर्षीय मेजर तैयब रहत शामिल हैं। सेना ने बताया कि इलाके में अब भी तलाशी अभियान जारी है। कुर्बानियां व्यर्थ नहीं जाएंगी : शहबाज प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सैनिकों की शहादत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे बहादुर जवानों की कुर्बानियां व्यर्थ नहीं जाएंगी। पाकिस्तान आतंकवादियों के नापाक इरादों को नाकाम करेगा और देश की अखंडता की रक्षा करेगा। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने सुरक्षा बलों की वीरता को सलाम किया और शहीद जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पूरा राष्ट्र अपनी सशस्त्र सेनाओं के साथ चट्टान की तरह खड़ा है। हमलों में आई तेजी बता दें कि नवंबर, 2022 में टीटीपी द्वारा सरकार के साथ युद्धविराम समाप्त करने और सुरक्षा बलों व कानून प्रवर्तन एजेंसियों को निशाना बनाने की घोषणा के बाद से पाक में आतंकी हमलों में तेजी आई है। सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज के ताजा आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में खैबर पख्तूनख्वा देश का सबसे अधिक प्रभावित प्रांत रहा, जहां कुल हिंसक घटनाओं में 71 प्रतिशत (638) मौतें और 67 प्रतिशत (221) घटनाएं दर्ज की गईं।