शादी में शामिल होने के बाद एक बाइक पर वापस लौट रहे थे, पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर
या तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बच्ची की मौत दर्दनाक -

नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसके दो परिजन घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक बाइक पर सवार तीन लोग पहले पुश्ते स्थित अपने घर लौट रहे थे। मृतका की पहचान दिशा के रूप में हुई है। उसका 13 वर्षीय भाई हरीश और 23 वर्षीय रिश्तेदार अंकुर कुमार घायल हैं। दोनों का जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, रास्ते में अचानक सामने आई गाय से बचने के लिए बाइक रोकी गई। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दिशा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। आरोपी चालक हादसे के बाद फरार हो गया। घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने पुश्ता रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध के बावजूद ट्रक-डंपर चलने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और जाम लगाया। पुलिस ने समझा-बुझाकर भीड़ को हटाया। दिशा कक्षा तीन की छात्रा थी और परिवार के साथ शादी समारोह से लौट रही थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर डंपर और चालक की तलाश में जुटी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


