2022 में होगा भाजपा का सफाया- मनीष सिसोदिया
एमसीडी उपचुनाव के नतीजे आने के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने हम पर अपना विश्वास जताया है। वे बीजेपी से तंग आ चुके हैं और यह चुनाव उसी का संकेत है। 2022 में दिल्ली नगर निगम के चुनावों में भाजपा का सफाया होगा।
The people of Delhi have expressed their confidence in us. They are fed up with BJP and this election is an indication of that. In the 2022 Delhi municipal polls, BJP will be wiped out: Aam Aadmi Party leader and Delhi Deputy CM Manish Sisodia on Delhi MCD bypoll results pic.twitter.com/X9KKlJclY3
— ANI (@ANI) March 3, 2021
AAP ऑफिस में बांटी गईं मिठाइयां
एमसीडी उपचुनाव में जीत के बाद जश्न: आम आदमी पार्टी के कार्यालय में मिठाइयां बांटी गईं और इस दौरान मनीष सिसोदिया मौजूद रहे।
Delhi: Aam Aadmi Party workers celebrate after party's Sunita Mishra was declared the winner from Ward No 62N, (Shalimar Bagh North)
— ANI (@ANI) March 3, 2021
Sweets being distributed at AAP office where party leader and Deputy CM Manish Sisodia is present pic.twitter.com/YPRbayOGim
मनीष सिसोदिया ने आप कार्यकर्ताओं को दी बधाई
एमसीडी उपचुनाव नतीजे: पांच में से चार वार्ड पर जीत से गदगद आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। साथ ही अगले सालहोने वाले एमसीडी चुनाव को लेकर कहा कि अगली बार अरविंद केजरीवाल की ईमानदार राजनीति दिल्ली की जनता चुनेगी।
एमसीडी उपचुनाव में 5 में से 4 सीटें जीतने पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई.
— Manish Sisodia (@msisodia) March 3, 2021
बीजेपी के शासन से दिल्ली की जनता अब दुखी हो चुकी है. अगले साल होने वाले MCD चुनाव में जनता @ArvindKejriwal जी की ईमानदार और काम करने वाली राजनीति को लेकर आएगी
4 सीटों पर AAP की जीत, कांग्रेस के खाते में एक, BJP रही खाली हाथ
शालीमार बाग नॉर्थ, कल्याणपुरी, त्रिलोकपुरी और रोहिणी-सी वार्ड में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत हुई है, जबकि चौहान बांगर क्षेत्र से कांग्रेस ने बाजी मारी है।
कल्याणपुरी में आप की जीत, तीन पर आगे
कल्याणपुरी वार्ड से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी धीरेंद्र कुमार की जीत हुई है। उन्होंने 7259 वोटों से जीत हासिल की है। फिलहाल, तीन अन्य वार्ड शालीमार बाग, त्रिलोकपुरी और रोहिणी में पार्टी आगे चल रही है। वहीं चौहान बांगर सीट से कांग्रेस लीड कर रही है।
चौहान बांगर सीट पर कांग्रेस की बड़ी बढ़त
दिल्ली एमसीडी उपचुनाव नतीजे: चौहान बांगर सीट पर कांग्रेस 8323 वोटों से लीड कर रही है।
Delhi MCD by-poll election results: Congress is leading by 8323 votes in Ward No 41-E, Chauhan Bangar pic.twitter.com/KNbzh8WyPU
— ANI (@ANI) March 3, 2021
चार वार्ड में AAP काफी वोटों के अंतर से आगे चल रही
दिल्ली नगर निगम उपचुनाव वोटों की गिनती - सुबह 9:35 तक
1. कल्याणपुरी -AAP 4732 वोट से आगे (6 राउंड)
2. त्रिलोकपुरी - AAP 3156 वोट से आगे (4 राउंड)
3. चौहान बांगड़- कांग्रेस 7043 वोट से आगे (6 राउंड)
4. शालीमार बाग -AAP 1472 वोट से आगे(5 राउंड)
5. रोहिणी C -AAP 2323 वोट से आगे (8 राउंड)
अभी तक 50 फीसदी वोटों की गिनती हो चुकी है
AAP कर रही चार वार्ड में लीड
एमसीडी उपचुनावों के नतीजों के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी, रोहिणी, त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी और शालीमार बाग में आगे चल रही है, जबकि चौहान बाजार में कांग्रेस लीड कर रही है।
Counting of votes for MCD by-poll in 5 wards underway
— ANI (@ANI) March 3, 2021
As per initial trends, Aam Aadmi Party leading in Ward No 32N, (Rohini-C), Ward No 02-E (Trilokpuri), Ward No 08-E (Kalyanpuri) & Ward No 62N, (Shalimar Bagh North). While, Congress is leading in Ward No 41-E (Chauhan Bangar)
कुछ देर में शुरू होगी वोटों की गिनती
कुछ देर में शुरू होगी वोटों की गिनती।
Delhi: Counting of votes for MCD by-poll in five wards -Ward No 32N, (Rohini-C), Ward No 62N, (Shalimar Bagh North) in north Delhi and Ward No 02-E (Trilokpuri), Ward No 08-E (Kalyanpuri) and Ward No 41-E (Chauhan Bangar), will be held today pic.twitter.com/0r1U1mU9YW
— ANI (@ANI) March 3, 2021
2022 का सेमीफाइनल आज
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के तहत दो वार्ड और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के तीन वार्ड के उपचुनाव में करीब 2.42 लाख मतदाता हैं। दिल्ली के शालीमार बाग (उत्तर), रोहिणी-सी, त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी और चौहान बांगर वार्ड में उपचुनाव हो रहे हैं। चुनाव निकाय ने बताया कि शालीमार बाग (उत्तर) महिलाओं के लिए आरक्षित है, जबकि त्रिलोकपुरी और कल्याणपुरी एससी श्रेणी के लिए आरक्षित हैं। इन उपचुनाव को 2022 की शुरुआत में सभी 272 एमसीडी वार्ड में होने वाले चुनाव से पहले सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है।
कहां कितने वोट पड़े थे
सरकारी आंकड़ों के अनुसार कल्याणपुरी में 59.19 फीसद, त्रिलोकपुरी में 55.95 फीसद, चौहान बांगर में 55.60 फीसद, रोहिणी-सी में 44.58 फीसद, शालीमार बाग (उत्तर) वार्ड में 43.23 फीसद मतदान हुआ। इन पांचों वार्डों में 50.86 फीसद मतदान हुआ। मतदान के बाद मुख्य प्रतिद्वंद्वियों-आप, भाजपा और कांग्रेस ने जीत का दावा किया।
कहां-कहां हुए हैं उपचुनाव
कौन-कौन हैं नगर निगम वार्ड
वार्ड नं. 32 एन, रोहिणी सी
वार्ड नं.62 एन, शालीमार बाग (उत्तर)
वार्ड नं 08-ई, कल्याणपुरी
वार्ड नं. 02-ई, त्रिलोकपुरी
वार्ड नं. 41-ई चौहान बांगर