काम की बात: यात्री कृपया ध्यान दें! नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 14 और ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले, देखें पूरी लिस्ट

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

New Delhi Railway Station : अगर आप भी ट्रेन में सफर करते हैं तो यह खबर ध्यान से पढ़ना। रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए 14 और ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदल दिए हैं।

New Delhi Railway Station
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन

राजधानी के सबसे प्रमुख नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 14 गाड़ियों के प्लेटफॉर्मों को बदला गया है। इनमें मगध एक्सप्रेस, शिव गंगा एक्सप्रेस, शताब्दी, दुरंतो आदि गाड़ियां शामिल हैं। सोमवार से यह सभी गाड़ियां बदले हुए प्लेटफॉर्म से अपनी यात्रा शुरू और समाप्त करेंगी।

रेलवे द्वारा स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इससे पहले भी लगभग एक दर्जन रेलगाड़ियों के प्लेटफॉर्म बदले जा चुके हैं, जबकि 10 गाड़ियों को दूसरे स्टेशनों पर स्थानांतरित किया जा चुका है।

हर दिन 5 लाख यात्री करते हैं सफर

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन राजधानी का सबसे प्रमुख स्टेशन है। यहां से प्रतिदिन 400 से ज्यादा गाड़ियां आवाजाही करती हैं जिनमें करीब 5 लाख यात्री सफर करते हैं। लगभग डेढ़ साल पहले यहां अधिक भीड़भाड़ और भगदड़ होने के चलते जानलेवा हादसा भी हुआ था। इस घटना के बाद से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगातार नए-नए कदम उठाए जा रहे हैं।

यात्रियों की संख्या के हिसाब से किया बदलाव

अनारक्षित टिकट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए स्टेशन पर यात्री सुविधा शिविर बनाया जा चुका है और उनका प्रवेश द्वार भी अलग कर दिया गया है। इसके बावजूद प्लेटफॉर्म पर भीड़ को कम रखने के लिए अधिकारी समय-समय पर बदलाव कर रहे हैं।

रेलवे अधिकारियों के नए निर्णय

इसी कड़ी में रेलवे अधिकारियों ने एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियों के प्लेटफॉर्म बदलने का निर्णय लिया है। इसमें यह देखा गया है कि प्लेटफॉर्म की लंबाई-चौड़ाई और गाड़ी में कितने यात्री सफर करने के लिए पहुंचते हैं। ज्यादा यात्रियों वाली गाड़ी को लंबे एवं चौड़े प्लेटफॉर्म पर रखा गया है, जबकि कम यात्रियों वाली ट्रेनों को छोटे प्लेटफॉर्म पर स्थानांतरित किया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों ने स्टेशन पर मौजूद कर्मचारियों को इसे ध्यान में रखते हुए सोमवार से उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

नई दिल्ली स्टेशन पर बदलाव किया गया

गाड़ी संख्यासफरगाड़ी का नामअभी प्लेटफॉर्म नया प्लेटफॉर्म
12056/57नई दिल्ली-देहरादूनजन शताब्दी एक्सप्रेस1002
12033/34 कानपुर-नई दिल्लीशताब्दी एक्सप्रेस0210
20801नई दिल्ली-ईस्लामपुर मगध एक्सप्रेस15 04
20802 ईस्लामपुर-नई दिल्लीमगध एक्सप्रेस1408
64057पलवल-गाजियाबादईएमयू0203
64052 गाजियाबाद-पलवलईएमयू0204
19566 देहरादून-ओखाउत्तरांचल एक्सप्रेस1201
12260 बीकानेर-सियालदहदुरंतो एक्सप्रेस1309
12472 कटड़ा-बांद्रा टर्मिनस स्वराज एक्सप्रेस0801
12474 कटड़ा-गांधीधामसर्वोदय एक्सप्रेस0801
12476 कटड़ा-हप्पाहप्पा एक्सप्रेस0801
12478कटड़ा-जामनगरजामनगर एक्सप्रेस0801
12560 नई दिल्ली-बनारसशिवगंगा एक्सप्रेस12 08
12012कालका-नई दिल्लीशताब्दी एक्सप्रेस0102
Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News , Delhi Protest Live और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsनई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इन 14 और ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले, देखें पूरी लिस्ट