अब दिल्ली-यूपी के बीच सफर होगा और भी आसान, नई बसें शुरू करने जा रही सरकार; रूट से लेकर किराय तक, जानें सब कुछ

लाइव हिन्दुस्तान, वार्ता
Follow us on Google News
share

दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि दिल्ली-यूपी कॉरिडोर में बस कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए रोजाना किफायती किराया दरों पर छह एसी अंतरराज्यीय बस सेवाएं लोगों के लिए उपलब्ध होंगी।

अब दिल्ली-यूपी के बीच सफर होगा और भी आसान, नई बसें शुरू करने जा रही सरकार; रूट से लेकर किराय तक, जानें सब कुछ

दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि दिल्ली-यूपी कॉरिडोर में बस कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए रोजाना किफायती किराया दरों पर छह एसी अंतरराज्यीय बस सेवाएं लोगों के लिए उपलब्ध होंगी। पंकज सिंह ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़ा-2025 के दौरान राजधानी और उत्तर प्रदेश की जनता को एक बड़ा तोहफ़ा देने जा रही है। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) दिल्ली स्थित महाराणा प्रताप आईएसबीटी को उत्तर प्रदेश के बड़ौत से जोड़ने वाली एक नई अंतरराज्यीय एसी बस सेवा शुरू करेगा। इस नई अंतरराज्यीय एसी बस सेवा से दिल्ली और यूपी के बस यात्रियों और छात्रों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और बस से रोजाना यात्रा करने वाले लोगों के विकल्पों में भी काफी सुधार होगा।

उन्होंने कहा कि यह नई एसी बस सेवा दिल्ली के महाराणा प्रताप आईएसबीटी से शुरू होकर खजूरी खास, भजनपुरा, लोनी बस स्टैंड, यूपी बॉर्डर, लोनी, मंडोला, खेकरा, काठा, बागपत, गौरीपुर, सरूरपुर और ट्योढ़ी से होते हुए बड़ौत तक पहुंचेगी। ठीक इसी तरह बड़ौत से दिल्ली आने वाली एसी बसें ट्योढ़ी, सरूरपुर, गौरीपुर, बागपत, काठा, खेकरा, मंडोला, लोनी, लोनी बस स्टैंड/यूपी बॉर्डर, भजनपुरा और खजूरी खास से होते हुए महाराणा प्रताप आईएसबीटी तक आएंगी।

क्या होगा समय और किराया

पंकज सिंह ने कहा कि दिल्ली-बड़ौत एसी बस सेवाएं रोजाना सुबह चार बजकर 50 मिनट, पांच बजकर 20 मिनट और पांच बजकर 50 मिनट पर शुरू होकर दिल्ली से बड़ौत तक जाएंगी। वहीं, बड़ौत बस डिपो से दिल्ली की तरफ सुबह सात बजे, सात बजकर 30 मिनट और आठ बजे बसें रवाना होंगी। खासकर शाम के समय बस कनेक्टिविटी और ज्यादा मजबूत होगी। दिल्ली से बड़ौत की ओर शाम पांच बजे, साढ़े पांच बजे और छह बजे एसी बसें चलेंगी, जबकि बड़ौत से दिल्ली की तरफ साढ़े सात बजे, आठ बजे और साढ़े आठ बजे बसें रवाना होंगी। लगभग 60 किलोमीटर लंबे इस अंतरराज्यीय बस रूट के लिए दिल्ली सरकार ने सभी वर्गों के यात्रियों को ध्यान में रखते हुए बेहद ही किफायती किराया निर्धारित किया है। इन एसी बसों का न्यूनतम किराया मात्र 32 रुपए रखा गया है, जबकि पूरे रूट का अधिकतम किराया केवल 125 रुपए निर्धारित किया गया है।

परिवहन मंत्री ने बताया कि जल्द ही कई दूसरे रूटों पर भी अंतरराज्यीय एसी बस सेवा शुरू की जाएंगी, जो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को आसपास के इलाकों के साथ पड़ोसी राज्यों से जोड़ेंगी। इन बस सेवाओं का उद्देश्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही सांस्कृतिक कनेक्टिविटी को मज़बूत करना है। एसी बसों का किराया इतना ही रखा जाएगा ताकि हर वर्ग के लोग इन बस सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली-यूपी के बीच सफर होगा आसान, शुरू होंगी नई बसें, क्या होगा रूट और किराया