मुझे पूरी रात कैद में रखा; नेहा बोरा ने छूटने के बाद कहा- पुलिस कर रही ‘खूंखार अपराधियों' जैसा बर्ताव

नई दिल्ली, एएनआई
share

AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा को दिल्ली पुलिस ने आज सुबह हिरासत से रिहा कर दिया। उन्हें कल शाम कनॉट प्लेस में CJP के तिरंगा मार्च से पहले हिरासत में लिया गया था। नेहा ने पुलिस पर प्रदर्शनकारियों को पूरी रात कैद में रखने और अपराधियों जैसा बर्ताव करने के आरोप लगाए हैं।

AISA chief Neha Bora
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा

दिल्ली पुलिस ने ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा को शनिवार तड़के रिहा कर दिया। नेहा ने पुलिस पर कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने और आम नागरिकों के साथ खूंखार अपराधियों जैसा बर्ताव करने का आरोप लगाया है। दिल्ली पुलिस ने नेहा बोरा को 16 अक्टूबर की शाम कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से कनॉट प्लेस में निकाले जाने वाले 'लहरा दो तिरंगा' मार्च से पहले 'दिल्ली पुलिस अधिनियम' की धारा 65 के तहत एहतियातन हिरासत में ले लिया था।

पूरी रात पुलिस हिरासत से रहने के बाद आज सुबह छोड़ी गईं AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि हर तरह से कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। आम नागरिकों के साथ खूंखार अपराधी जैसा बर्ताव किया जा रहा है। लंबे समय से देश में इस तरह का चलन चल रहा है। मौजूदा आंदोलन ने साफ कर दिया है कि लोगों को दिन हो या शाम कभी भी हिरासत में ले लिया जा जाता है, पूरी रात उन्हें कैद में रखा जाता है और अगले दिन सुबह या शाम को ही छोड़ा जाता है। किस अधिकार के तहत इसे सही ठहराया जा सकता है? किस कानून या आदेश के तहत लोगों को पूरी रात हिरासत में रखना जायज है? बीएनएसएस कहता है कि महिलाओं को कानूनी तौर पर सूर्यास्त के बाद छोड़ दिया जाना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।

‘अराजकता और अव्यवस्था का नया नैरेटिव फैलाया जा रहा’

नेहा ने आगे कहा कि इसके अलावा, अराजकता और अव्यवस्था का एक नया नैरेटिव भी फैलाया जा रहा है। कैसी अराजकता और अव्यवस्था? वैसी ही, जैसी आपने सेंट्रल दिल्ली में फैलाई थी? दिल्ली के लोग चैन की सांस भी नहीं ले पा रहे हैं। वे काम पर जाने के लिए जो भी रास्ता चुनते हैं, वह बंद मिलता है। आप पूरे देश में अराजकता और अव्यवस्था फैला रहे हैं। कृपया, भारत के लोगों को बख्श दें। ज्ञानेश कुमार पर महाभियोग चलाएं और एसआईआर को रोकें, ताकि इस देश के आम नागरिक चैन की सांस ले सकें, सुकून से रह सकें और उनके मतदान के अधिकार सुरक्षित रह सकें।

'मुझे काफी देर बोलने भी नहीं दिया'

उन्होंने ने आगे कहा कि पुलिस ने मेरा नाम, पता और अन्य डिटेल मांगीं। काफी देर तक उन्होंने मुझे बोलने या किसी वकील से बात तक नहीं कर दी। हमारे वकील मुझसे संपर्क करने के लिए 5-6 घंटे तक कोशिश करते रहे। जब हमने किसी तरह उन्हें फोन किया, तब जाकर उन्हें मुझसे मिलने की अनुमति मिली। ये लोग लंबे समय से इसी तरह की हरकतें करते आ रहे हैं।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsमुझे पूरी रात कैद में रखा; नेहा बोरा ने छूटने के बाद कहा- पुलिस कर रही…