NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI के हत्थे चढ़ा 14वां आरोपी, भेजा गया जेल

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में गिरफ्तार 14वें आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सीबीआई इस मामले में पहले ही 13 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है।

NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI के हत्थे चढ़ा 14वां आरोपी, भेजा गया जेल
दिल्ली की एक अदालत ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में 14वें आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हेमलता कौशिक, नई दिल्ली

दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत परिसर की फास्ट ट्रैक अदालत ने शनिवार को नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए 14वें आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह जानकारी एक वकील ने दी। आरोपी शेषराव बजरंग सूर्यवंशी को सीबीआई हिरासत की तीन दिन रिमांड अवधि पूरी होने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

शुभम खैरनार से लिंक

आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले सीबीआई ने अदालत को बताया था कि सूर्यवंशी का संबंध एक अन्य आरोपी शुभम खैरनार से है। शुभम खैरनार एक करियर काउंसलर है, जिसे 12 मई को नासिक से गिरफ्तार किया गया था। उस पर सोशल मीडिया के जरिए प्रश्नपत्र फैलाने का आरोप है। शुभम खैरनार ने परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को NEET-UG के कथित तौर पर लीक पेपर उपलब्ध कराने में भूमिका निभाई थी।

आरोपपत्र का लिया संज्ञान

CBI के अनुसार, मामले की आगे की जांच के दौरान 2 सितंबर को सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया गया था। CBI का कहना है कि पूछताछ के जरिए आरोपी से पता चला है कि उसने कथित तौर पर परीक्षा से पहले कई उम्मीदवारों के लिए नीट-यूजी 2026 के कथित लीक सवाल उपलब्ध कराए थे। शुभम खैरनार के साथ मिलकर आपराधिक साजिश के तहत उम्मीदवारों या उनके परिवारों से पैसे लिए थे।

13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट

पिछले महीने अदालत ने नीट-यूजी 2026 प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई द्वारा 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल आरोपपत्र का संज्ञान लिया था। अदालत ने सीबीआई की उस मांग को भी स्वीकार कर लिया, जिसमें अतिरिक्त संदिग्धों के खिलाफ जांच बढ़ाने व उनके खिलाफ सबूत जुटाने की अनुमति मांगी गई थी।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई

एक वकील के अनुसार, सीएफएसएल रिपोर्ट में कुछ अन्य लोगों की संभावित भूमिका सामने आई है। राउ एवेन्यू कोर्ट परिसर में विशेष रूप से गठित इस फास्ट ट्रैक अदालत को सार्वजनिक परीक्षाएं (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 व इससे जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए बनाया गया है।

अन्य की भूमिका की जांच

सीबीआई ने अपने आवेदन में कहा था कि आरोपपत्र में यह स्पष्ट किया गया है कि 13 आरोपियों के अलावा कुछ अन्य संदिग्धों के खिलाफ भी जांच जारी है। जांच एजेंसी ने कहा कि 13 आरोपियों के खिलाफ उसकी जांच पूरी हो चुकी है, लेकिन कुछ अन्य लोगों की कथित भूमिका की जांच अभी बाकी है। 28 जुलाई को सीबीआई ने गिरफ्तार किए गए सभी 13 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल की थी।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News , Delhi Protest Live और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर NewsNEET-UG पेपर लीक मामले में CBI के हत्थे चढ़ा 14वां आरोपी, भेजा गया जेल