Hindi Newsएनसीआर Newsneelam chowk faridabad renamed as Guru Tegh Bahadur chowk
फरीदाबाद के नीलम चौक का नाम बदला, अब गुरु तेग बहादुर के नाम से जाना जाएगा यह प्रसिद्ध चौराहा

फरीदाबाद के नीलम चौक का नाम बदला, अब गुरु तेग बहादुर के नाम से जाना जाएगा यह प्रसिद्ध चौराहा

संक्षेप:

फरीदाबाद शहर के प्रसिद्ध नीलम चौक का नाम अब बदल गया है। नीलम चौक अब से गुरु तेग बहादुर चौक कहलाएगा। फरीदाबाद के सांसद और केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने शनिवार को इसका नामकरण किया। इसको लेकर नीलम चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में इसकी घोषणा की गई।

Sun, 30 Nov 2025 11:41 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद शहर के प्रसिद्ध नीलम चौक का नाम अब बदल गया है। नीलम चौक अब से गुरु तेग बहादुर चौक कहलाएगा। फरीदाबाद के सांसद और केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने शनिवार को इसका नामकरण किया। इसको लेकर नीलम चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में इसकी घोषणा की गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि यह निर्णय गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत वर्षगांठ के सम्मान में लिया गया है, जिसकी राज्यस्तरीय मुख्य सभा 26 नवंबर को कुरुक्षेत्र में आयोजित हुई थी। उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहे थे।

गुर्जर ने कहा कि गुरु तेग बहादुर ने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए प्राण न्योछावर कर दिए, लेकिन अपने सिद्धांतों से पीछे नहीं हटे। उन्होंने कहा कि उनकी शहादत सदियों से अदम्य साहस, बलिदान और मानवता का प्रतीक रही है। उन्होंने कहा कि यह नामकरण पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। कार्यक्रम में विधायक धनेश अदलखा, विधायक सतीश फागना, पार्षद सुमन बाला, जसवंत सिंह, सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के सदस्य समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

द्वार के निर्माण का शिलान्यास किया जाएगा

बड़खल विधायक धनेश अदलखा ने कहा कि नीलम चौक का नाम आज औपचारिक रूप से गुरु तेग बहादुर चौक रखा गया। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसी स्थान से आगे गुरु तेग बहादुर द्वार के निर्माण का शिलान्यास किया जाएगा।

सिख समुदाय का योगदान अतुलनीय : गुर्जर

केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि संकट के समय सिख समुदाय द्वारा की गई सेवा अद्वितीय है। विशेषकर कोरोना महामारी के दौरान गुरुद्वारा साहिब द्वारा प्रतिदिन लाखों लोगों को लंगर उपलब्ध कराया गया, जो मानवता की अनोखी मिसाल है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।