NCR Workers Protest Violence: पुलिस जीप तोड़ी, कंपनियों पर पथराव, सड़कें जाम; नोएडा में उग्र हुआ सैलरी का संग्राम

NCR Workers Protest Violence Live : गुरुग्राम के मानेसर से शुरू हुआ सैलरी पर बवाल नोएडा से लेकर फरीदाबाद और पलवल तक जा पहुंचा है। सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे निजी कंपनियों का आंदोलन आज नोएडा में भी हिंसक हो गया।

NCR Workers Protest Violence: पुलिस जीप तोड़ी, कंपनियों पर पथराव, सड़कें जाम; नोएडा में उग्र हुआ सैलरी का संग्राम

Noida workers protest violence for salary hike live update

Praveen Sharma| हिन्दुस्तान,नोएडा/फरीदाबाद |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

NCR Workers Protest Violence Live : दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों सैलरी पर छिड़ा संग्राम अब और हिंसक होता जा रहा है। गुरुग्राम के मानेसर से शुरू हुआ बवाल नोएडा से लेकर फरीदाबाद और पलवल तक जा पहुंचा है। सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे निजी कंपनियों का आंदोलन आज नोएडा में भी हिंसक हो गया। नोएडा में हजारों की तादाद में सड़क पर उतरे कर्मचारियों ने आज जमकर तोड़फोड़ और उपद्रव किया। पुलिस द्वारा हालात बेकाबू होते देख पीएसी को मौके पर बुलाया गया है। वहीं फरीदाबाद और पलवल में भी कर्मचारी सड़क पर उतर कर हंगामा कर रहे हैं। पलवल में महिला कर्मचारियों ने दिल्ली-आगरा हाईवे जाम कर दिया है। इसके चलते नोएडा से लेकर फरीदाबाद तक सभी जगह जाम जैसे हालात बन गए हैं और सड़कों पर लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नोएडा और फरीदाबाद से पल-पल के लाइव अपडेट दे रहे हिन्दुस्तान संवाददाता निशांत कौशिक, उदय, गौरव, ईश्वर, ब्रिजेश, अजित कुमार

कई किलोमीटर लंबा जाम

नोएडा में कारखानों में काम करने वाले मजदूरों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर हिंसक प्रदर्शन करने की वजह से दिल्ली से लगी उसकी सीमाओं पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। विरोध प्रदर्शनों की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग 9 समेत विभिन्न मार्गों पर जाम लग गया और व्यस्त समय में लोग सड़कों पर फंसे रहे और गाड़ियों की कतारें कई किलोमीटर तक लग गईं।

स्थिति को देखते हुए दिल्ली के प्रमुख प्रवेश बिंदुओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई।अधिकारियों के मुताबिक, सुबह के समय नोएडा के अलग-अलग औद्योगिक क्षेत्रों के मजदूर वेतन बढ़ाने की अपनी लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर इकट्ठा हुए और उन्होंने नारेबाजी की।

Share

प्रदर्शनकारियों ने कार सवार को रोका

नोएडा के फेस 2 में प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने एक परिवार सवार गाड़ी को रोका। इस दौरान कार सवार जाने के लिए गुहार लगाता रहा। कार में बैठे परिवार ने बोला उनके यहां किसी की मौत हो गई है, जिसके कारण वह वहां जा रहे हैं। कृपया उन्हें जाने दें। महिला काफी समय तक बच्चे के साथ गुहार लगाती रही। प्रदर्शनकारी और गाड़ी मालिक के बीच जमकर बहस हुई।

Share

उच्च स्तरीय समिति का गठन

उत्तर प्रदेश शासन ने जनपद गौतम बुद्ध नगर में उत्पन्न औद्योगिक असामंजस्य की स्थिति को देखते हुए, संबंधित स्टेकहोल्डर्स के साथ प्रभावी संवाद स्थापित कर औद्योगिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति के अध्यक्ष औद्योगिक विकास आयुक्त, उत्तर प्रदेश होंगे। समिति में अपर मुख्य सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, उत्तर प्रदेश तथा प्रमुख सचिव, श्रम एवं सेवायोजन विभाग, उत्तर प्रदेश को सदस्य के रूप में नामित किया गया है। इसके अतिरिक्त सदस्य सचिव के रूप में उत्तर प्रदेश (कानपुर) से नामित अधिकारी को सम्मिलित किया गया है। समिति में श्रमिक संगठनों के 05 प्रतिनिधि एवं उद्यमी संघों के 03 प्रतिनिधि भी सदस्य के रूप में शामिल हैं।

Share

फैक्टरी मालिक ने लगाई सुरक्षा की गुहार

फैक्टरी मालिक ने पुलिस से सोशल मीडिया के जरिए सुरक्षा की गुहार लगाई है। आरोप है कि मजदूरों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर फैक्टरी में तोड़फोड़ की है।

Share

श्रमिकों के हंगामा से सड़कों पर भीषण जाम फंसे लोग

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे 9 पर गाजियाबाद से नोएडा की तरफ जाने वाली सड़क पर छिजारसी कट के पास वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हंगामा करते श्रमिकों के चलते भीषण जाम लगने से लोग में फंसे हुए हैं।

Share

नोएडा टकसाल की सुरक्षा बढ़ाई गई

नोएडा सेक्टर 7 में कंपनी के बाहर महिला श्रमिक सड़क पर तंबू लगाकर प्रदर्शन पर बैठ गई हैं। श्रमिकों के उपद्रव को देखते हुए नोएडा टकसाल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Share

श्रमिकों से बात करने की कोशिश कर रहे अधिकारी

नोएडा में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी प्रदर्शनकारी श्रमिकों को समझाकर उन्हें शांत कराने और बात करने की कोशिश कर रहे हैं। हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं।

Share

DGP ने नोएडा के हालात पर जमाई नजर

नोएडा में श्रमिकों के उग्र विरोध प्रदर्शन के चलते उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण और ADG लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश पुलिस मुख्यालय के कंट्रोल रूम से नोएडा की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Share

नोएडा के फेस 2 में पुलिस बल और पीएसी तैनात

नोएडा के फेस 2 थाना क्षेत्र में श्रमिकों के उग्र विरोध प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई है।

Share

नोएडा में BPL कंपनी के बाहर भी प्रदर्शन

नोएडा में ईकोटेक 1 थाना क्षेत्र में बीपीएल कंपनी के बाहर भी श्रमिक विरोध प्रदर्शन पर बैठ गए हैं।

Share

मीडिया कर्मियों की साथ भी बदतमीजी

नोएडा में उग्र और प्रदर्शनकारी श्रमिक मीडिया कर्मियों की साथ बदतमीजी कर रहे हैं।

Share

NH-9 पर गाजियाबाद से नोएडा की तरफ भीषण जाम में फंसे लोग

श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन के चलते एनएच-नौ पर गाजियाबाद से नोएडा की तरफ जाने वाली सड़क पर लोग सुबहे से ही भीषण जाम में फंसे हुए हैं। नोएडा में आज जगह जगह ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। सेक्टर एक के पास भी श्रमिक सड़कों पर बैठे हैं।

Share

गाजियाबाद पुलिस ने की वैकल्पिक मार्गों के इस्तेमाल की अपील

नोएडा सेक्टर 62 और NH 9 पर दिल्ली जाने वाली साइड रोड पर इंडस्ट्रियल कर्मचारियों के द्वारा प्रदर्शन कर जाम किया गया है। यातायात का दबाव उत्पन्न हो गया है पुलिस बल मौके पर मौजूद है। यातायात पुलिस गाजियाबाद द्वारा ABES तथा विजयनगर बाईपास से आवश्यक डायवर्जन किया जा रहा है। असुविधा से बचने के लिए कृपया वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

Share

नोएडा सेक्टर 80 में श्रमिकों ने कई कारें जलाईं

नोएडा सेक्टर 80 में मदरसन कंपनी के पास प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों द्वारा कई कारों में आग लगा दी गई।

Share

गाजियाबाद पुलिस ने किया रूट डायवर्जन

नोए़डा के सेक्टर 62 कर्मचारियों द्वारा जाम लगाए जाने के बाद गाजियाबाद पुलिस को विजयनगर अंडरपास और राहुल विहार अंडरपास से रूट डायवर्जन करना पड़ा है।

Share

नोएडा में कर्मचारियों ने सेक्टर 62 में जाम लगाया

नोएडा के फेस 2 में कर्मचारियों के बवाल के बाद कुछ कर्मचारियों ने सेक्टर 62 में जाम लगा दिया है.इसका असर दिल्ली जाने वाले ट्रैफिक पर पड़ रहा है। इसके अलावा नोएडा और खोड़ा को जोड़ने वाले ट्रांस हिंडन के रास्ते भी जाम हो गए हैं।

Share

प्रदर्शनकारी श्रमिकों ने कार में आग लगाई

नोएडा फेस 2 एरिया स्टेट मदरसन कंपनी के बाहर प्रदर्शनकारी श्रमिकों ने कार में आग लगाई। इसके अलावा सेक्टर 15 और 62 में भी श्रमिकों ने हंगामा किया है। पुलिस ने कई जगह लाठी चार्ज करते हुए आंसू गैस के गोले छोड़े।

Share

नोए़डा में मजदूरों ने पुलिस जीप में लगाई आग

नोएडा में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन उग्र हो गया है। नोएडा फेज-2 इलाके में सोमवार सुबह सैकड़ों मजदूर सड़कों पर उतर आए हैं और गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू कर दी है। बड़ी संख्या में आज सुबह से एक बार फिर मजदूर प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस मजदूरों को शांत करवाने में जुटी हुई है, लेकिन मजदूर शांत होते नहीं दिख रहे हैं। मजदूरों ने पुलिस पुलिस वेन को पलट दिया और उसमें आग लगा दी। मजदूर जमकर पथराव करते हुए भी नजर आ रहे हैं। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारी मजदूरों को तितर-बितर किया।

Share

फरीदाबाद में निजी कंपनी के कर्मचारियों ने सड़क जाम की

फरीदाबाद में भी एक निजी कंपनी के कर्मचारियों ने सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर कंपनी के बाहर सड़क जाम कर दी। यहां भी यातायात प्रभावित रहा और लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि स्थिति जल्द सामान्य हो सके।

Share

पलवल में महिला कर्मचारियों ने दिल्ली-आगरा हाईवे जाम किया

पलवल में पृथला के पास सोमवार सुबह एक निजी कंपनी की महिला कर्मचारियों ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे जाम कर दिया। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार द्वारा तय न्यूनतम वेतन उन्हें नहीं मिल रहा। जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

Share

सूरजपुर से नोएडा की तरफ जाने वाला रास्ता बंद

नोएडा पुलिस ने सूरजपुर से नोएडा की तरफ जाने वाला रास्ता बंद किया। यामाहा तिराहा कट से पुलिस लाइन की तरफ रूट डायवर्जन किया गया है।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsएनसीआरNCR Workers Protest Violence: पुलिस जीप तोड़ी, कंपनियों पर पथराव, सड़कें जाम; नोएडा में उग्र हुआ सैलरी का संग्राम