NCR को वायु प्रदूषण से मिलेगी राहत, बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, बिजली गिरने की संभावना
NCR Weather: एनसीआर में वायु प्रदूषण के बीच गुड न्यूज आई है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि 23 जनवरी के बाद से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट है। बिजली गिरने की भी संभावना है।

NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति के बीच लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 23 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव आने की संभावना है, जिससे हवा की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 23 जनवरी से बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। कड़ाके की ठंड भी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।
आईएमडी ने एनसीआर के लिए गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 23 जनवरी को क्मौसम परिवर्तन देखने को मिलेगा। इस दिन अधिकतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना
मौसम विभाग का कहना है कि 23 जनवरी को सुबह से रात तक अलग-अलग समय पर बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे हवा में मौजूद प्रदूषक कणों को हटाने में मदद मिलेगी और वायु गुणवत्ता में सुधार हो सकता है। 24 जनवरी को मौसम के असर से तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। साथ ही कोहरा छाए रहने का अनुमान भी जताया गया है।
आज और कल कोहरा छाया रहेगा
वहीं 21 और 22 जनवरी को भी एनसीआर में मध्यम कोहरा बना रहेगा, हालांकि इन दोनों दिनों के लिए मौसम विभाग ने किसी विशेष चेतावनी की घोषणा नहीं की है। फिलहाल पूरे एनसीआर में वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है।
प्रदूषण की मौजूदा स्थिति
नोएडा के सेक्टर-1 में एक्यूआई 352, सेक्टर-116 में 341, सेक्टर-125 में 328 और सेक्टर-62 में 322 दर्ज किया गया है। दिल्ली के कई इलाकों में हालात और भी खराब हैं। रोहिणी में एक्यूआई 387, जहांगीरपुरी में 391, आरके पुरम में 375, पंजाबी बाग में 370, पुसा में 368, पटपड़गंज में 365 और आईटीओ में 366 रिकॉर्ड किया गया। गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में एक्यूआई 423 तक पहुंच गया, जो बेहद गंभीर श्रेणी में है। वहीं वसुंधरा में 381, इंदिरापुरम में 341 और संजय नगर में 319 एक्यूआई दर्ज किया गया है।
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन


